• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाशिंगटन सुंदर का डेब्यू मैच में तहलका, तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

Desk by Desk
17/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड Washington Sundar breaks 87-year-old record

वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिस्बेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच रोमांचक होता जा रहा है। तीसरे दिन की शुरुआत में मजबूत स्थिति में होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के आगे बेबस नजर आई। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तमिलनाडु के 21 वर्षीय सुंदर ने पहले गेंद और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।

पहली पारी में तीन अहम विकेट चटकाने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने विपरीत हालातों में फंसी टीम को उबारा। भारतीय टीम 186 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। फिर वाशिंगटन ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 217 गेंदों का सामना किया और सातवें विकेट के लिए 123 रन जोड़े। अपने टेस्ट करियर की पहले मैच में ही अर्धशतक ठोका।

खेसारी यादव के गाने ने मचाया धमाल, वीडियो को मिले एक करोड़ व्यूज

सुंदर ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 144 गेंदों में 62 रन बनाए हैं। इस तरह वह डेब्यू टेस्ट में सातवें क्रम पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने 62 रन बनाते ही दिलावर हुसैन का 87 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तब दिलावर ने 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ 57 बनाए थे। इस मामले में शीर्ष पर अभी भी राहुल द्रविड़ ही काबिज हैं। द्रविड़ ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी।

यही नहीं सुंदर अब अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में तीन से अधिक विकेट और 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा करने वाले वे सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले दत्तू फाडकर ने 1947 और हनुमा विहारी ने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर्स में बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए। भारत की पहली पारी यानी 336 रन के आधार पर मेजबान अब 54 रन की बढ़त पर है। भारतीय पारी का आकर्षण वाशिंगटन सुंदर (62) और शार्दुल ठाकुर (67) के बीच सातवें विकेट की साझेदारी रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए।

Tags: breaks 87-year-old recorddebut testhalf-centuryIndiaother Indiansthree wicketsWashington SundarWashington Sundar breaks 87-year-old recordWashington Sundar debuts in debut matchअर्धशतकडेब्यू टेस्टतीन विकेटतोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्डदूसरे भारतीयभारतवाशिंगटन सुंदर का डेब्यू मैच में तहलकावाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्डवॉशिंगटन सुंदर
Previous Post

लेफ्ट ने भी दिया ममता को झटका, कहा- ‘हाथ’ के साथ मिल लड़ेंगे चुनाव

Next Post

वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बोले- ‘दबंग’ साहस , अति सुंदर ठाकुर

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post

वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बोले- 'दबंग' साहस , अति सुंदर ठाकुर

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

मोदी ने 9 करोड़ किसानों को दिया उपहार, बैंक खातों में भेजे 18,000 करोड़ रुपये

25/12/2020
नशेड़ी युवकों ने दोस्त की गला काटकर की हत्या Addicted youths slit friend's throat

अंबेडकरनगर : नशेड़ी युवकों ने दोस्त की गला काटकर की हत्या

04/10/2020
Boats

संगम की नावों पर हो रही चित्रकारी, देगी श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव और संदेश

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version