• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटियाला बेब्स फेम अनिरुद्ध दवे बनने वाले है पापा, बोले- रियल लाइफ हीरो बनने का समय

Writer D by Writer D
17/01/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Anirudh dave

Anirudh dave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटियाला बेब्स टीवी सीरियल में नजर आए एक्टर अनिरुद्ध दवे और उनकी पत्नी शुभी आहूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. अनिरुद्ध पिता बनने की बात से बेहद खुश और उत्साहित हैं. उन्होंने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बच्चे के आने के बाद के प्लान और अन्य बातों पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने कहा कि कैसे टीवी पर वह कई रोल्स निभा चुके हैं लेकिन अब उनका अपने बच्चे के लिए रियल लाइफ हीरो बनने का समय आ गया है.

अनिरुद्ध ने कहा, ”हर बच्चे को एक हीरो की जरूरत होती है और बड़ा होते हुए वो अपने मां-बाप को ही देखता है. मेरे एक दशक के करियर में मैंने ढेरों किरदार निभाए हैं. लेकिन अब मेरे बच्चे के लिए मेरे रियल लाइफ हीरो बनने का समय आ गया है.”

देखें बेहद आलीशान और खूबसूरत है करीना और सैफ का नया घर

इसके अलावा अनिरुद्ध ने बच्चे के आने के बाद की प्लानिंग पर भी बात की. उन्होंने कहा, ”हमने बहुत सारी तैयारियां की है और बच्चे के आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. शुभी और मैं हम दोनों ही इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि हमारे बच्चे को हर तरह की बेस्ट सुविधा और आराम मिले. जाहिर है कि बहुत सी बातें हमें तब पता चलेंगी जब बेबी हमारी बाहों में होगा. लेकिन मैं ये जानता हूं कि मैं अपने परिवार को खुश रखने के लिए कुछ भी करूंगा.”

अनिरुद्ध ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी शुभी आहूजा की डिलीवरी फरवरी के महीने में होने वाली है. इस बात से कपल बहुत खुश हैं और अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहा है. कुछ समय पहले अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर अपने जल्द पापा बनने की खबर का खुलासा किया था. उन्होंने लिखा था, ”हां, मैं जल्द हीरो बनने जा रहा हूं. लोगों के पास हीरो होते हैं, वह उन्हें पापा बोलते हैं.”

ब्रिस्बेन टेस्ट: शार्दूल-सुंदर का दबंग प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया को 54 रनों की बढ़त

बता दें कि अनिरुद्ध ने अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में काम किया है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल राजकुमार आर्यन से की थी. इसके बाद उन्हें वो रहने वाली महलों की, फुलवा और रुक जाना नहीं में भी देखा गया. अनिरुद्ध को इंडस्ट्री में पहचान सीरियल पटियाला बेब्स में इंस्पेक्टर हनुमान सिंह का किरदार निभाने के बाद मिली. उन्हें कुछ फिल्मों में भी देखा जा चुका है.

Tags: Anirudh davepatiyala babessony televisionTv News
Previous Post

देखें बेहद आलीशान और खूबसूरत है करीना और सैफ का नया घर

Next Post

UP BTC/D..El.Ed 4th सेमेस्टर रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर देखें

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

UP BTC/D..El.Ed 4th सेमेस्टर रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर देखें

यह भी पढ़ें

Lamps

मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व पौराणिक स्थलों पर प्रज्ज्वलित की जाएगी ‘राम ज्योति’

20/01/2024
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

18/01/2022
CM Yogi and Rajnath Singh visited 'Shaurya Van'

पर्यावरण से भी ‘शौर्य’ गाथा कहेगी ‘ब्रह्मोस’

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version