• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन और WHO की लापरवाही से दुनिया में फैला कोरोना, जांच टीम ने ठहराया जिम्मेदार

Desk by Desk
19/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, स्वास्थ्य
0
चीन और WHO की लापरवाही से दुनिया में फैला कोरोना

चीन और WHO की लापरवाही से दुनिया में फैला कोरोना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। लाखों लोगों की जान चली गई, करोड़ों जिंदगियां बेपटरी हो गई हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की  लापरवाही चलते दुनिया भर में कोरोना वायरस फैला।

ऊंचाई वाले इलाकों पर भारत का सामना करने के लिए चीन बढ़ा रहा हवाई क्षमता

एक स्वतंत्र पैनल (इंडिपेंडेंट पैनल फॉर पैन्डेमिक प्रिपेयर्डनेस एंड रिस्पॉन्स) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर चीन चाहता तो कोरोना वायरस को महामारी बनने से रोका जा सकता था, लेकिन उसने समय रहते काबू नहीं किया। इतना ही नहीं, इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। वैश्विक महामारी की जांच करने वाले इस स्वतंत्र समूह ने निष्कर्ष निकाला है कि जब चीन में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। तब डब्ल्यूएचओ और बीजिंग तेजी से काम कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन दोनों की लापरवाही की वजह से दुनियाभर में कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया।

2019 के आखिर में  आया था पहला मामला 

स्वतंत्र पैनल ने महामारी संबंधी तैयारियों और प्रतिक्रिया पर अपनी दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी प्रकोप के प्रारंभिक चरण के क्रोनोलॉजी का मूल्यांकन इस बात की ओर इशारा करता है कि शुरुआती संकेतों के बाद अधिक तेजी से काम करने की आवश्यकता थी। बता दें कि 2019 के आखिर में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। चीन जब तक इस खतरनाक वायरस को अपनी सीमाओं तक सीमित रखता, इससे पहले ही यह वैश्विक महामारी बन हई और इससे करीब 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान हुआ।

पैनल ने डब्ल्यूएचओ की आलोचना की

पैनल ने पाया कि यह स्पष्ट दिखा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को जनवरी महीने में ही चीन में स्थानीय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अधिक बलपूर्वक लागू किया जा सकता था। इस पैनल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की भी आलोचना की है। पैनल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने 22 जनवरी, 2020 तक अपनी आपातकालीन समिति को भी इस महामारी संकट की सूचना नहीं दी और न ही बैठक बुलाई। समिति नोवल कोरोना वायरस को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में भी समय से पहले घोषित करने में असफल रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक कि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि समिति जनवरी के तीसरे सप्ताह तक क्यों नहीं मिली और न ही यह स्पष्ट है कि यह राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा पर सहमत क्यों नहीं हो पाई? जब से कोरोना वायरस का संकट पूरी दुनिया में गहराया तब से ही इसके जवाबी कार्रवाई में ढीलापन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की आलोचना हो रही है। महामारी को आपदा घोषित करने और फेस मास्क को अनिवार्य करने में देरी से उठाए गए कदमों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की आजतक आलोचना होती है। अमेरिकी की ओर से की गई आलोचना तो जगजाहिर है।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने चीन और डब्ल्यूएचओ पर लगाए थे गंभीर आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कोरोना को लेकर चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रति सख्त रुख अपनाया था। डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को चीन का कठपुतली तक कह दिया था और डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली आर्थिक मदद भी बंद कर दी थी।

Tags: americaChinachina covid news todayCoronaviruscovid 19 updatecovid cases in worldCOVID-19donald trumppandemicReportWHOWorld Health Organizationworld health organization covid-19World Hindi NewsWorld News in Hindiचीन और WHO की लापरवाही से दुनिया में फैला कोरोना
Previous Post

इंस्टाग्राम पर दीपिका ने बताया कि वह सुबह उठ कर सबसे पहले क्या करती हैं?

Next Post

बालाकोट हवाई हमले की गोपनीयता का उल्लंघन करने वालों पर हो आपराधिक कार्रवाई: राहुल गांधी

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

बालाकोट हवाई हमले की गोपनीयता का उल्लंघन करने वालों पर हो आपराधिक कार्रवाई: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

kaal bhairav

काल भैरव जयंती पर इस मंत्र और आरती से करें देव की आराधना

10/12/2020
अजय कुमार लल्लू  Ajay Kumar Lallu

लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है योगी सरकार : लल्लू

04/09/2020
Challan in Lucknow

बिना मास्क और हेलमेट के भ्रमण कर रहे पुलिसकर्मियों के कटे चालान

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version