• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने टोल नाका पर मचाया उत्पात, टोलकर्मी को मारा थप्पड़

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
hanuman beniwal

hanuman beniwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने मंगलवार शाम को शाहजहांपुर टोल नाका पर जमकर तोड़फोड़ किया और उत्पात मचाया। आरोप है कि इस दौरान बेनीवाल समर्थकों ने एक टोलकर्मी को थप्पड़ भी मार दिया। उसके बाद खुद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों को समझा कर उन्हें शाहजहांपुर बॉर्डर पर चल रहे धरना स्थल पर ले गए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले में शामिल करीब 8-10 गाड़ियों में से सबसे पहले बेनीवाल की गाड़ी निकली। उसके बाद एक-एक कर अन्य गाड़ियां निकल गईं। इस दौरान लास्ट में एक दो वाहन रह गए थे, तभी इलेक्ट्रिक बैरियर गिर गया।

पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, लखनऊ के पीजीआई में ली अंतिम सांस

इससे नाराज बेनीवाल समर्थकों ने गाड़ियों से उतरकर टोल पर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने टोल बूथ नंबर 4 पर बूथ बैरियर लाइन को तोड़ दिया और टोलकर्मियो से उलझ गये। बताया जा रहा है कि इस दौरान बेनीवाल समर्थकों ने एक टोलकर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

टोल मैनेजर जावेद ने बताया कि हनुमान बेनीवाल और उनके समर्थक 8-10 गाड़ियों में जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बूथ नंबर 4 पर हनुमान बेनीवाल की गाड़ी निकलने के बाद उनके पीछे चल रही गाड़ियां भी निकल गईं। तभी कुछ लोग उतर कर आए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर गाली गलौज किया। जावेद ने आरोप लगाया कि बेनीवाल समर्थकों ने टोलकर्मियों से मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

कश्मीर के अखनूर में सरहद पार से गोलीबारी, सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, 4 जवान घायल

बेनीवाल समर्थकों ने बूम बैरियर को तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज उच्च अधिकारियों को भेज दिये गये हैं। उन्हें घटनाक्रम के बारे में बता दिया गया है। अधिकारियों के आदेश पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना के बाद नीमराणा डीएसपी महावीर सिंह और शाहजहांपुर थानाधिकारी सुनील जांगिड़ मौके पर पहुंचे। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Previous Post

पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, लखनऊ के पीजीआई में ली अंतिम सांस

Next Post

इस जिले के डिप्टी जेलर निलंबित, जेल अधीक्षक और जेलर को कारण बताओ नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

God
Main Slider

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

03/07/2026
Basket Chaat
Main Slider

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
Next Post
suspended

इस जिले के डिप्टी जेलर निलंबित, जेल अधीक्षक और जेलर को कारण बताओ नोटिस

यह भी पढ़ें

चौहान समाज के सम्मेलन में गरजे योगी, बोले- गरीब की जमीन कब्जाई तो चलेगा बुलडोजर

22/10/2021
Suspended

कमर में QR कोड लगा बख्शीश वसूल रहा था अर्दली, चीफ जस्टिस ने किया निलंबित

01/12/2022
amitabh

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन -33 डिग्री तापमान में पहुंचे लद्दाख, शेयर किया अनुभव

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version