• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भगवान श्रीराम की मूर्ति का जेपी नड्डा ने किया अनावरण

Desk by Desk
22/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
भगवान श्रीराम की मूर्ति का जेपी नड्डा ने किया अनावरण JP Nadda unveiled the idol of Lord Shriram

भगवान श्रीराम की मूर्ति का जेपी नड्डा ने किया अनावरण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को  भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा- अर्चना के बाद मूर्ति  का अनावरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी ने किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान श्री राम की मूर्ति की स्थापना।
जय श्री राम… pic.twitter.com/znmGctmqkI

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 22, 2021

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सुनील बंसल मौजूद रहे। इससे पहले गुरुवार को मंत्रियों की बैठक में जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्र व प्रदेश सरकार के काम की सराहना की।

जेपी नड्डा ने खासकर कोरोना संकट के दौरान किए सेवा कार्यों के लिए सरकार के साथ संगठन की पीठ भी थपथपाई। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा कार्यों को राजनीति का माध्यम बनाने की अनूठी पहल हुई है। लखनऊ में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के पास कार्यकर्ता भी है, कार्यक्रम भी है, नेता भी है, नीति और नीयत भी है। जब सब कुछ हमारे पास है तो आगे बढ़ना ही हमारा उद्देश्य है।

पश्चिम बंगाल में होंगे निष्पक्ष चुनाव, कानून व्यवस्था पर राजनीतिक पार्टियां चिंतित: सुनील अरोड़ा

लखनऊ शहर और ग्रामीण के बूथ कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कहा कि जिसे भाजपा में काम करने का मौका मिलता है वह भाग्यशाली है। सभी दल परिवारवाद चलाते हैं भाजपा में कार्यकर्ता नेता बनता है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ साधारण परिवार से हैं जिन्हें यह पद मिला है। भाजपा डेमोक्रेटिक पार्टी है। वामपंथ कहता है कि पेट की भूख सबसे बड़ी है। भाजपा शरीर, मन, बुद्धि सबसे आत्मसात होकर आगे बढ़ने की बात करती है। यह संतुष्टि है।

उन्‍होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि जन कल्याण और विकास से संबंधित आंकड़े याद रखें। जनता के बीच इन तथ्यों को रखें। मंडल पदाधिकारी महीनें में एक बार बूथ की बैठक अवश्य करें। पीएम की मन की बात को बूथ स्तर पर सुना जाए, समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ें।

मंडल के पदाधिकारी बूथ कमेटी के साथ बैहकर नाश्ता और भोजन करें। सब अपने घर से रोटी लाएं और मिल बांटकर खाएं। पन्ना प्रमुख पन्ने पर जिनके नाम हैं उनसे मिलता रहे। उनके सुख दुख में शामिल हो। मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ पर काम किया जाए। आने वाले दिनों में पन्ना कमेटी भी बनाई जाएगी। लोगों को बताएं कि भाजपा के पास नीति, नियत, कार्यक्रम और कार्यकर्ता हैं। अन्य दलों में सिर्फ नेता हैं, नीति नहीं है।

न्होंने कहा कि आप लोगों का जोश, लगन और उमंग मुझे उत्तर प्रदेश के भविष्य के विषय में स्पष्ट संदेश दे रहा है। गौरतलब है कि योगी सरकार में संभावित फेरबदल और यूपी पंचायत चुनाव को देखते हुए नड्डा का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। वैसे पार्टी का कहना है कि जेपी नड्डा का यह दौरा पूरे देश में हो रहे उनके दौरे का ही हिस्सा है।

Tags: bjpbjp president jp naddacm yogiJP naddaJP Nadda unveiled the idol of Lord ShriramLord RamaLucknow Newsup newsYogi AdityanathYogi Governmentभगवान श्रीराम की मूर्ति का जेपी नड्डा ने किया अनावरण
Previous Post

पश्चिम बंगाल में होंगे निष्पक्ष चुनाव, कानून व्यवस्था पर राजनीतिक पार्टियां चिंतित: सुनील अरोड़ा

Next Post

गुरुग्राम: महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, 16 जनवरी को लगी थी कोरोना वैक्सीन

Desk

Desk

Related Posts

Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
flowers
धर्म

आपके रिश्तों में बढ़ गया मनमुटाव, इन चीजों को घर से कर दें बाहर

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

गुरुग्राम: महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, 16 जनवरी को लगी थी कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें

LPG

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क LPG सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

17/10/2024
CM Yogi

लखनऊ मेट्रो का विस्तार राजधानी की आवश्यकता: योगी

02/01/2024
घर बिकाऊ के पोस्टर

आखिर क्यों लगाए गए बागपत में घर बिकाऊ के पोस्टर?

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version