Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

किसान ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, अवसाद की बीमारी से था ग्रस्त

लखनऊ। माल इलाके में अवसाद की बीमारी से ग्रस्त वृद्घ ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन वृद्घ को अस्पताल ले गए। जहां उसकी सांसें थम गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी माल ने बताया कि भगोलाव गांव में रहने वाले 70 वर्षीय मेवालाल किसान थे। गुरूवार की देर शाम मेवालाल ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ ही समय बाद वृद्घ की हालत बिगडऩे लगी।

पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, शराबी पति के झगड़े से थी परेशान

परिजन वृद्घ को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने वृद्घ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि वृद्घ अवसाद की बीमारी से ग्रसित था।

Related Articles

Back to top button