• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशे में धुत रोडवेज कर्मियों ने अधिवक्ता को पीटा, एक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
advocate

advocate

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित सिविल कोर्ट के पास दो अधिवक्ताओं पर गुरुवार की रात लोहे की राड से प्राण घातक हमला करने वाले रोडवेज के चालक ग्राम गणेशपुर सीतापुर के रहने वाले अमित यादव को वज़ीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस द्वारा दूसरे अज्ञात हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी वजीरगंज ने बताया कि गुरुवार की रात गोलागंज वजीरगंज के रहने वाले अधिवक्ता सैफी मिर्जा पर नशे में धुत रोडवेज के ड्राइवर व क्लीनर ने सिविल कोर्ट के गेट नंबर 3 के पास बने रोडवेज वर्कशॉप के करीब हमला किया था।

अधिवक्ता सैफी मिर्जा के अनुसार उन्होंने बीच में खड़ी रोडवेज की बस को चालक से किनारे करने की बात कहीं तो नशे में धुत चालक ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान अधिवक्ता सैफी मिर्जा को किसी तरह से उनके साथ मौजूद उनके मित्र उमाकांत मिश्रा ने हमलावरों से बचाया। मारपीट के दौरान उमाकांत मिश्रा के हाथ का अंगूठा भी टूट गया। देर रात अधिवक्ताओं पर हुए हमले की सूचना पाकर वजीरगंज पुलिस पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

किशोरी की आपत्तीजनक फोटो फेसबुक पर की शेयर, आरोपी गिरफ्तार

घायल अधिवक्ता सैफी मिर्जा की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे के आधार पर गुरूवार को वजीरगंज पुलिस ने अधिवक्ता पर प्राणघातक हमला करने के आरोपी चालक अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल की तहरीर पर धारा 307 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिर तार कर लिया है। दूसरे अज्ञात हमलावर की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, एक घायल

Next Post

मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर

19/09/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
Next Post
arrested

मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Medical Counselling Committee

बिहार में 1070 एमबीबीएस सीटों पर होगा नामांकन, रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

07/11/2020
Murder

बच्चों के विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

19/03/2022
सुशांत केस Sushant case

सुशांत के पिता SC में बोले- मेरे बेटे को फांसी से लटकते किसी नहीं देखा…

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version