• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ : अंगीठी की आग से जिंदा जले दो मासूम, पांच लोग बुरी तरह झुलसे

Desk by Desk
23/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
अंगीठी की आग से जिंदा जले दो मासूम

अंगीठी की आग से जिंदा जले दो मासूम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की विराट नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक घर में अंगीठी तापते समय भीषण आग लग गई, जिसमें दो मासूम सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मासूमों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की मौत हो गई है। मृतकों में चार साल का रितिक और एक साल का शांतनु है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की मौत दम घुटने और झुलसने से हुई है। दोनों के शवों को मर्चुरी भेज दिया गया है।

घर से धुंआ और तेज लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला जिसमें दो मासूमों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, दमकल की 5 गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण अब पता नहीं चल सका है।

सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर विशेष: नेता जी से बापू भी मान चुके हैं हार

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश दुबे ने बताया कि विराट नगर में शांति अकेले रहती हैं। उन्होंने अपने मकान का एक हिस्सा सनी को किराए पर दे रखा है। सनी के परिवार में उसकी पत्नी खुशबू दो बेटे रितिक और शांतनु है। शनिवार सुबह करीब 8ः 30 बजे शांति के घर से अचानक धुंआ और तेज लपटें निकलने लगी जिसे देख कर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को दूर किया अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

छत काटकर निकाले गए लोग

सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए छत और दीवार काटकर अंदर पहुंचे और पांचों लोगों को बाहर निकाला जिनमें रितिक और शांतनु की हालत गंभीर थी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कमरे में धुआं इतना भर गया था कि अग्निशमन कर्मियों को राहत कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। अग्निशमन कर्मी ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर छत के रास्ते घर में घुसे थे।

आग तापते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, मकान के एक हिस्से में शांति रहती हैं। वही दूसरे हिस्से में शनि का परिवार बेसमेंट बनाकर शांति ने एक टेंट हाउस को किराए पर दे रखा है। ज्यादा ठंड होने के कारण आज सुबह सभी आग ताप रहे थे। आग की चिंगारी छत के रास्ते प्लास्टिक के सामान पर जा गिरी जिससे आग लग गई। बेसमेंट में रखें टेंट हाउस के सामान जलने लगे पूरे कमरे में धुंआ भर गया जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

Tags: Fire in lucknowFire in lucknow todayfive people burnt badlyLatest Lucknow News in HindiLucknowlucknow crime newslucknow fireLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindilucknow policeTwo innocent people burnt alive due to fire of fireअंगीठी की आग से जिंदा जले दो मासूमपांच लोग बुरी तरह झुलसेलखनऊ
Previous Post

राष्ट्रवाद, साहस और त्याग की मूर्ति हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस : एम. वेंकैया नायडू

Next Post

खराब दृश्यता और बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात प्रभावित

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात प्रभावित Traffic affected at Srinagar International Airport

खराब दृश्यता और बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात प्रभावित

यह भी पढ़ें

Board Exams

बोर्ड एग्जाम में बड़ी लापरवाही, 10वीं की परीक्षा में बांट दिए कक्षा 12 के पेपर

08/03/2025
CM Dhami presented the budget

बजट में हरिद्वार कुंभ और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए तीन हजार करोड़ का प्रावधान

11/03/2026
Ram Mandir

Pran Pratishtha: आरती के दौरान हेलीकॉप्टर करेंगे पुष्प वर्षा, सभी अतिथि बजाएँगे घंटियां

22/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version