• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त : राहुल गांधी

Desk by Desk
24/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर हैं। रविवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। वे अक्सर कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। उन्होंने मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तंज कसा है।

मोदी जी ने ‘GDP’ यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है!

जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त। pic.twitter.com/FsiG8ECajk

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 24, 2021

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी ने ‘जीडीपी’ यानी गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों में जबरदस्त विकास कर दिखाया है! जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त। अपने ट्वीट के साथ वायनाड से सांसद ने एक अखबार का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की तुलना की गई है।

राहुल गांधी ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें बताया गया है कि एक जुलाई, 2020 को जयपुर में रसोई गैस के प्रति सिलेंडर की कीमत 594.5 रुपये थी जबकि सात जनवरी, 2021 को यह रकम 698 रुपये हो गई। वहीं जयपुर में एक जुलाई 2020 को डीजल का दाम 81.32 रुपये लीटर था जबकि जनवरी, 2021 में यह 83.64 रुपये हो चुका है। राहुल ने पेट्रोल के दामों को लेकर लिखा है कि साल एक जुलाई 2020 को पेट्रोल की कीमत 87.57 रुपये थी जो सात जनवरी 2021 को 91.63 रुपये हो गई।

ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति, रूट को लेकर किसानों और पुलिस आमने-सामने

एक सप्ताह में चैथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है। बता दें कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Tags: central governmentcongressdiesel priceGas PricegdpIndia News in HindiLatest India News UpdatesModi governmentnarendra modiPetrol pricerahul gandhiRahul Gandhi Newsrahul gandhi tamil nadurahul gandhi twittertamil nadu visitकेंद्र सरकारगैस की कीमतडीजल कीमतपेट्रोल कीमतमोदी सरकारराहुल गांधी
Previous Post

अक्षय कुमार और परेश रावल ओह माई गॉड के सिक्वल पर करेंगे काम

Next Post

तनाव के बीच भारत और चीन के मध्य कोर कमांडर लेवल की बैठक शुरू

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
पंजाब

पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹1,291 करोड़, CM मान ने जारी की सम्मान राशि

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
Next Post
murder in china

तनाव के बीच भारत और चीन के मध्य कोर कमांडर लेवल की बैठक शुरू

यह भी पढ़ें

Rubina fans got a shock, now Rubina will not play the lead role of Nagin

रुबीना फैंस को लगा झटका, अब रुबीना नहीं ये निभाएगी नागिन का लीड रोल

28/05/2021
terrorists

सेना ने कुपवाड़ा में 2 आतंकवादियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

14/10/2025
Amarnath

25 दिन पहले ही अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी अंतर्धान

18/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version