• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी मना रहा है 71वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

Desk by Desk
24/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
यूपी का 71वां स्थापना दिवस 71st Foundation Day of U.P.

यूपी का 71वां स्थापना दिवस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश रविवार को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। अवध शिल्प ग्राम में आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।  समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कर रही हैं, जबकि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि हैं। यह यूपी दिवस का चौथा संस्करण हैं जो 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों व उद्यमिता के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले को सम्मानित किया गया है । इस दौरान अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि  योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बेरोजगारी से मुक्त करने का संकल्प लिया है। अब यूपी की पहचान बदल रही है। अब प्रदेश की पहचान अपराध की जगह उद्योगों व रोजगार के लिए बन रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह व भाजपा के प्रमुख नेता व मंत्री मौजूद हैं।

सब जानते हैं कि देश कोरोना का सामना कर रहा है। कोरोना काल के दौरान भी हमारी प्रतिभाओं ने हिम्मत नहीं हारी। हिम्मत नहीं हारने के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौक पर बोलते हुए CM योगी आदित्यनाथ https://t.co/OnZjXJfVnt pic.twitter.com/tKpmFLxSSk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021

बता दें कि इस पर यूपी दिवस लखनऊ के साथ-साथ नोएडा में भी मनाया जाएगा।  इसके तहत गौतमबुद्धनगर स्थित नोएडा हाट में  24 जनवरी से 10 फरवरी तक एक जिला एक उत्पाद योजना पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। औपचारिक उद्घाटन के लिए सोमवार को सीएम योगी नोएडा जाएंगे।

बालिकाओं को सशक्त और शिक्षित बनाएं : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। इसके तहत खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया गया।  दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार एवं नन्द बाबा पुरस्कार दिए गए। कृषि विभाग द्वारा तीन किसानों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस मौकेपर विभिन्न विभागों की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत उन्नत टूल किट का वितरण किया जाएगा। विभागीय योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण दिया जाएगा। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सोलर चरखा, इलेक्ट्रॉनिक चाक, दोना-पत्तल मशीन का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जिले में एमएसएमई विभाग द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

एमएसएमई विभाग का एप भी इस मौके पर लांच किया जाएगा। यूपी दिवस के मौकेपर हुनर हाट प्रदर्शनी,ओडीओपी प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी और गृह विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Tags: 71st Foundation Day of U.P.Chief Minister Yogi Adityanath inauguratedfoundation dayUP celebrating 71st Foundation Dayमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयूपी का 71वां स्थापना दिवसयूपी मना रहा है 71वां स्थापना दिवसस्थापना दिवस
Previous Post

पाकिस्तान में स्पूतनिक वी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को भी दी मंजूरी

Next Post

भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम ने चिली को 2-0 से हराया

Desk

Desk

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम Indian women's hockey junior team beat Chile 2-0

भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम ने चिली को 2-0 से हराया

यह भी पढ़ें

kiwi face pack

फेस पर निखार लाने के लिए करें इस फेसपैक का इस्तेमाल

14/09/2025
सीएम योगी cm yogi

प्रदेश में आज से वैक्सीन के ड्राई रन की कार्यवाही की जाएगी : योगी

05/01/2021
Rare coins

खेत में खुदाई में मिले मुगलकालीन दुर्लभ सिक्के

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version