• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के बुलडोजर के आगे प्रदेश छोड़कर भाग गये हैं अपराधी : स्वतंत्रदेव सिंह

Desk by Desk
25/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी, राजनीति, राष्ट्रीय
0
स्वतंत्रदेव सिंह Swatantradev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। यूपी में पंचायत चुनावों की चल रही तैयारियों के बीच सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह वीरांगना नगरी झांसी पहुंचे है। यहां पर श्री सिंह कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था में आपेक्षित सुधार होने की बात कही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यहां एक सामूहिक विवाह समारोह मे शिरकत के बाद पत्रकारों से बातचीत की है। कहा कि प्रदेश में आज कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है, पहले जो लोग ए के 47 लेकर घूमा करते थे। आज उन पर योगी जी का बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राज्य को छोड़कर भाग गये हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। यह हम नहीं बल्कि सर्वे कह रहा है। इसके लिए हम सभी उनको बधाई देते हैं। राज्य की जनता योगी और देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है।

पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के विषय में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सभी चुनाव के लिए सक्षम हैं और अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं। अभी स्नातक शिक्षक के चुनाव और इससे पहले विधानसभा के चुनाव हुए और अब पंचायत चुनाव की भी तैयारी पूरी है। जैसे ही अधिसूचना जारी होती है उसके हिसाब मेरा काम शुरू होगा। यहां भाजपा के 70 से अधिक ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं , जिन्होंने जनसंघ और भाजपा के लिए काम किया उनके परिश्रम और तपस्या के बल पर पार्टी यहां तक पहुंची उनसे मुलाकात करनी है।

रायबरेली : मुठभेड़ में चार स्मैक तस्कर पुलिस द्वारा किये गए गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा के सवाल पर कहा कि टीएमसी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जो हिंसा कर रही है। वह नहीं होनी चाहिए। किसी राजनीतिक दल को हिंसक नहीं होना चाहिए। अपनी बात को लेकर लोगों के बीच जाना चाहिए और जनता का अंतिम निर्णय होता है कि वह किसके पक्ष में जाकर सरकार बनाता है। आने वाले चुनाव में अपने काम को लेकर गरीबों के पास जाए और वह अपना निर्णय चुनाव में करेंगे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में बहुत बेहतर तरीके से काम हो रहा है। गरीब कल्याण, गांव की खुशहाली के लिए सभी योजनाएं गांवों में चल रही हैं और सभी खुशहाल हैं। विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है।

किसान आंदोलन के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान हित में काम कर रहे हैं। यह आंदोलन जिन लोगों के हाथों में नहीं होना चाहिए था उन लोगों के हाथों में चला गया है। यदि कोई समस्या है तो बात करो उसका निस्तारण किया जायेगा, कुछ दिनों के लिए स्थागित करेंगे। लेकिन ऐसा नही है वह जिद पकड़ लिए हैं, जिसका मतलब है कि इस आंदोलन को कोई और लीड कर रहा है, किसान लीड नहीं कर रहा है। इसको लीड करने वाला कोई और नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दल हैं वह नहीं चाहते कि आंदोलन समाप्त हो।

Tags: Swatantradev Singhझांसीबीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंहयूपी में पंचायत चुनावस्वतंत्रदेव सिंह
Previous Post

खेल : इस ओलंपिक चैंपियन ने शॉट पुट में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Next Post

ऑटोमोबाईल कंपनी होंडा की नई एचआर-वी में हैं गजब के फीचर्स

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Next Post
Honda HR-v

ऑटोमोबाईल कंपनी होंडा की नई एचआर-वी में हैं गजब के फीचर्स

यह भी पढ़ें

joe biden

‘दुनिया में सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, लगाम लगाना जरूरी’, बाइडेन ने दिया बड़ा बयान

15/10/2022
fever

दो दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत, गांव में मचा हड़कंप

29/11/2025
CM Vishnudev Sai

सीएम साय को घी में तौलकर महाकुल समाज ने किया सम्मान

02/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version