• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम हर प्राणी में ईश्वर का दर्शन करते हैं : शिवराज

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
shivraj singh chauhan

shivraj singh chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतवर्ष का दर्शन है-सारी दुनिया है एक परिवार। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, यह हमारी विचारधारा है। हमारा दर्शन एकात्म मानववाद है। हम हर प्राणी में ईश्वर का दर्शन करते हैं।

श्री चौहान ने आज श्री राम माधव की पुस्तक ‘बिकॉज इंडिया कम्स फर्स्ट’ का विमोचन किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में अरुण कुमार, कृषि मंत्री कमल पटेल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन होटल जहांनुमा पैलेस में ‘एमपी थिंकर्स फोरम’ द्वारा किया गया। पुस्तक के विमोचन के बाद पुस्तक पर परिचर्चा आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश-हित में कड़े व बड़े निर्णय लिए गए हैं, जिनकी पहले सिर्फ चर्चा होती थी परंतु निर्णय लेने की हिम्मत किसी में नहीं थी।

विशेष अतिथि अरुण कुमार ने कहा कि भारत मात्र एक भौगोलिक इकाई नहीं है, अपितु हजारों-हजार वर्षों के गंभीर चिंतन का प्रवाह है, जिसका उद्गम हर प्राणी में ईश्वर के दर्शन से हुआ तथा जिससे हमारे ऋषि-मुनियों ने मूल्य आधारित समाज का निर्माण किया। भारत जीवन जीने का एक तरीका है, भारत सबके कल्याण का पक्षधर है।

पैसों के विवाद के चलते हुई थी कारपेंटर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 1947 में हमें राजनीतिक स्वतंत्रता तो मिल गई, परंतु मानसिक और वैचारिक दासता बनी रही। अब हम उस दासता से धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं। देश को बहुत समय बाद ऐसी सरकार मिली है, जिसमें देश-हित में कड़े निर्णय लेने का साहस है। आज हम अपनी प्राचीन परंपराओं, जीवन मूल्यों से दोबारा परिचित हो रहे हैं।

पुस्तक के लेखक श्री राम माधव ने कहा कि इस पुस्तक का संदेश है ‘हमारा देश, हमारा राष्ट्र सर्वोपरि है’। हमारे हर विचार में राष्ट्र का हित सबसे ऊपर होना चाहिए। हमारा हर निर्णय राष्ट्र के उत्थान के लिए होना चाहिए। हमें अपने राष्ट्रहित के संकल्प को पूरी दृढ़ता के साथ चरितार्थ करना चाहिए। गत दिनों कश्मीर में धारा 370 हटाना, सीएए, एनपीआर, कृषि सुधार कानून, देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उठाए गए कदम सभी राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय हैं।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति के जी सुरेश के साथ पुस्तक पर चर्चा के दौरान श्री राम माधव ने कहा कि कोविड के बाद का विश्व एकदम अलग होगा। इसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष जोर होगा। भारत इन तीनों क्षेत्रों में विश्व का नेतृत्व कर सकता है। हम प्रकृति को माँ मानते हैं, योग और आयुर्वेद स्वास्थ्य सुरक्षा में अत्यंत उपयोगी हैं तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी भारत बहुत आगे है।

Tags: mp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

शुरू हो गया विकास का यज्ञ, हम बनाएंगे समृद्ध मध्यप्रदेश : शिवराज

Next Post

सीएम योगी ने गोरखपुर के प्रस्तावित सैनिक स्कूल संचालित करने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने गोरखपुर के प्रस्तावित सैनिक स्कूल संचालित करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

हृदेश कुमार

आईपीएस तबादला : हृदेश कुमार बने लखनऊ के नए एसपी ग्रामीण

12/09/2020
Kitchen

किचन से हटा दें ये चीजें, रुक जाएगी घर की बरकत

13/11/2024
TCL launches its innovative AC with 3-in-1 filtration technology

टीसीएल ने लॉन्च किया अपना इनोवेटिव एसी, 3-इन-1 फिल्टरेशन तकनीक के साथ आया

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version