• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां लिखे : पीएम मोदी

Desk by Desk
31/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को युवाओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां लिखने का आह्वान किया है। उन्होंने आज कहा कि जब भारत अपनी आजादी की 75 वीं वर्ष गांठ मनायेगा, तो यह लेखन आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्दांजलि होगी। मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात’ के दूसरे चरण के 20 वें संस्करण में कहा कि देश के हर हिस्से में, हर शहर, कस्बे और गाँव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी।

भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने, राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया, ऐसे में, यह, बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए किए गए उनके संघर्षों और उनसे जुड़ी यादों को हम संजोकर रखें और इसके लिए उनके बारे में लिख कर हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए उनकी स्मृतियों को जीवित रख सकते हैं।

सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक माह में दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी

उन्होंने कहा, मैं, सभी देशवासियों को और खासकर के अपने युवा साथियों को आह्वान करता हूं कि वे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में, आजादी से जुड़ी घटनाओं के बारे में लिखें। अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में किताबें लिखें। अब, जबकि, भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष मनायेगा, तो आपका लेखन आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा लेखकों के लिए ‘भारत 75’ के निमित्त एक अभियान शुरू किया जा रहा है। इससे सभी राज्यों और भाषाओं के युवा लेखकों को प्रोत्साहन मिलेगा। देश में बड़ी संख्या में ऐसे विषयों पर लिखने वाले लेखक तैयार होंगे, जिनका भारतीय विरासत और संस्कृति पर गहन अध्ययन होगा। ऐसी उभरती प्रतिभाओं की पूरी मदद करनी है। इससे भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले विचारशील नेताओं का एक वर्ग भी तैयार होगा।

उन्होंने कहा, मैं, अपने युवा मित्रों को इस अभियान का हिस्सा बनने और अपने साहित्यिक कौशल का अधिक-से-अधिक उपयोग करने के लिए आमंत्रित करता हूँ। इससे जुड़ी जानकारियाँ शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। मोदी ने बिहार में सीवान की प्रियंका पांडेय का उल्लेख किया और कहा कि वह देश के 15 घरेलू पर्यटन स्थलों पर जाने के सुझाव से बहुत प्रेरित हुईं है। प्रधानमंत्री ने मुंगेर के जयराम विप्लव का भी जिक्र किया जिन्होंने तारापुर शहीद दिवस के बारे में लिखा है।

Tags: Freedom fightersFreedom Struggleman ki baatNarendra Medipm modiprime ministerstoriesYouthकहानियांनरेंद्र माेदीपीएम मोदीप्रधानमंत्रीयुवाओस्वतंत्रता संग्रामस्वतंत्रता सेनानियों
Previous Post

राहुल गांधी बोले- इतना भी मत डरो, आज हिम्मत करके चीन की बात करो!

Next Post

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में 23 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : जेपी नड्डा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
जेपी नड्डा JP Nadda

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में 23 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : जेपी नड्डा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

hina khan

हिना खान के गुलाबी गालों का राज है स्टाबेरी पैक

07/12/2020

कोविड-19 टीकाकरण की शत प्रतिशत पहली डोज करने वाला जिला बना बागेश्वर

18/08/2021
Massive fire at chemical warehouse

केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लोग झुलसे

16/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version