• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board 2021: स्कूलों में न कमरे हैं न बाउंड्रीवाल, उन्हें बना दिया एग्जाम सेंटर

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिन विद्यालयों में कमरे न कमरे हैं न बाउंड्रीवाल। न सीसीटीवी कैमरे न ही अन्य सुविधाएं-व्यवस्थाएं। फिर भी यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए उन्हें केंद्र बना दिया गया है। इससे परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के साथ ही प्रशासन की सत्यापन रिपोर्ट पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग का कहना है कि विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद केंद्रों को लेकर विचार किया जाएगा।

यूपी बोर्ड प्रशासन ने बस्ती जिले के 120 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। इनमें से कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जहां परीक्षार्थियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं, जबकि बोर्ड प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सकता है।

UPPSE BEO परीक्षा का रिजल्ट घोषित, टॉप-थ्री में दो महिलाएं

शहर के पुरानी बस्ती स्थित महाजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कमरे काफी जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं। वहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। इसी के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछिया, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटवा कुनगाई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय श्रृंगीनारी में सीसीटीवी सहित अन्य सुविधाएं नहीं है। इसके बावजूद इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल कर दिया गया है।परीक्षा केंद्र बनाए गए कई अन्य विद्यालयों का भी यही हाल है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की यह सूची विभाग के लिए गले की फांस बनी हुई है।

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट के एग्जाम कल से, जानें परीक्षा से जुड़ी खास बातें

परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन ही बोर्ड प्रशासन ने तैयार कराई है। जिले से जो रिपोर्ट भेजी गई थी, उसी के आधार पर केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट भौतिक सत्यापन के आधार पर नहीं तैयार की गई। शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से सभी तहसीलों के एसडीएम को विद्यालयों की सूची दे दी गई थी। मानक के सत्यापन के लिए डीएम ने सभी तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड प्रशासन को सौंपी थी। बोर्ड के मानक में कमरों की संख्या, वहां सीसीटीवी कैमरे का लगा होना, शौचालय की व्यवस्था, जनरेटर आदि की व्यवस्था जरूरी है। अगर विद्यालयों के सत्यापन के दौरान मानक को भी देखा जाता तो यह गलती नहीं होती।

सभी विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गई हैं। मिलने के बाद केंद्रों को लेकर विचार किया जाएगा।

डीएस यादव, डीआईओएस

Tags: #UP Board Examup board 12th examUP board 2021up board exam centreUP board newsup board updatesup board10th exam
Previous Post

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट के एग्जाम कल से, जानें परीक्षा से जुड़ी खास बातें

Next Post

RRB NTPC फेज-3 एग्जाम आज से शुरू, 28 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post
RRB NTPC

RRB NTPC फेज-3 एग्जाम आज से शुरू, 28 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Sonu Sood gave a befitting reply on his rising finger, said ..

सोनू सूद ने अपने ऊपर उठ रही उंगली पर दिया करारा जवाब, बोले..

18/05/2021
Shivraj Singh Chouhan

मां ने बेटे का पूछा तो मैंने झूठ कहा- वो ठीक है, ये पीड़ादायक क्षण थेः सीएम शिवराज

06/06/2022
साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने लखनऊ की सबसे प्राचीन मस्जिद में हवन करने का किया ऐलान

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version