• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हावड़ा से स्मृति ईरानी से भरी हुंकार, बोली- बंगाल में दस्तक दे रहा है रामराज्य

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
smriti irani

smriti irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया।

हावड़ा जिले में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कार्यक्रम के लिए ईरानी को भेजा गया। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन और शुक्रवार को इजरायली दूतावास के निकट विस्फोट के कारण शाह का राज्य का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रैली को संबोधित किया।

ईरानी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि घर लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए ‘गरीब रोजगार योजना’ के तहत देशभर में 50 करोड़ से अधिक श्रम दिवस सृजित किए गए, लेकिन ‘‘बंगाल में यह नहीं हुआ।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले वर्ष कहा था कि पश्चिम बंगाल में योजना को लागू नहीं किया गया क्योंकि राज्य ने प्रवासी श्रमिकों से जुड़ा आंकड़ा साझा नहीं किया, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अपने गृह स्थान लौट गए थे।

युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी और ससुरवालों पर लगा आरोप

शहरों से अपने गांवों को लौटे प्रवासी कामगारों के लिए प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष जून में रोजगार योजना की शुरुआत की थी।

ईरानी ने यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया।’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने जो श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई थीं, उन्हें ममता बनर्जी ने ‘कोरोना एक्सप्रेस’ नाम दिया था।

ईरानी ने कहा, ‘‘मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे बंगाल के बेटे-बेटियों को क्या वह वायरस मानती हैं।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा के 130 से अधिक कार्यकर्ता मारे गए। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानी को लोग याद रखेंगे और भगवा पार्टी के लिए ‘‘चुप चाप, पदम चाप, पदम चाप (भाजपा के चुनाव चिह्न कमल छाप पर चुपचाप वोट देंगे)’’ नारे के साथ वोट करेंगे। उन्होंने दावा किया कि हालांकि बनर्जी श्री राम का त्याग कर रही हैं लेकिन बंगाल में ‘राम राज्य’ आएगा।

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में

मंत्री ने आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री ने हर राज्य को राशन कार्ड के आधार पर अनाज वितरण करने के लिए कहा था लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने इस तरह के वितरण के लिए कूपन बांटे और ‘‘ये उन लोगों को दिए गए जो टीएमसी से जुड़े हुए थे।’’

बंगाली में बोलते हुए ईरानी ने दावा किया कि असहाय लोग जब भोजन की मांग करते हुए सड़कों पर निकले तो उन पर लाठीचार्ज किया गया।

CTET परीक्षा : प्रयागराज, गोरखपुर और मुरादाबाद में दबोचे गए सात साल्वर

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने राशन धोखाधड़ी के आरोप में कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण भर किया लेकिन टीएमसी के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं गिनाईं। ईरानी ने आरोप लगाए कि टीएमसी के नेता ‘‘कट मनी’’ लेने में लगे हुए हैं जो राज्य में ‘‘एक प्रथा’’ हो गई है।

रैली में टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हुए जिनमें पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बानी सिंघा राय भी हैं। इसमें राजीब बनर्जी सहित कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

Tags: amit shahbjpMamta banerjeeNational newssmriti iraniTMCWest Bengal
Previous Post

युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी और ससुरवालों पर लगा आरोप

Next Post

भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी, यूपी ATS को भी लगाया जांच में

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
bjp mla sarita bhadauria

भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी, यूपी ATS को भी लगाया जांच में

यह भी पढ़ें

Delhi High Court

12 साल की बच्ची पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, की यह मांग

28/05/2021
PM Modi

गर्दा उड़ा दिया… बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी

14/11/2025
Kidnapping

पिता ने पुत्री के अपहरण के आरोप में बेटी और दामाद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version