• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बार में मारपीट मामले में महिला और पुरूष बांउसर गिरफ्तार, कार्य के दौरान लापरवाही का आरोप

Writer D by Writer D
02/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विभूति इलाके में समिट बिल्डिंग स्थित माय बार में रविवार देर रात हुई मारपीट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह तक बिल्डिंग के सभी बार बंद कर दिए गए। एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह और उनकी पूरी टीम ने सोमवार सुबह ही बिल्डिंग में छापेमारी की। मामले में सतर्कता बरतते हुए बिल्डिंग में पुलिस चौकी खोल दी गई है, जबकि सिनोपोलिस थाने की पुलिस चौकी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी गई। पुलिस ने बार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए बाउंसर समेत महिला बांउसरों को गिरफ्तार किया है।

समिट बिल्डिंग में रविवार देर रात को दो गुटों में मारपीट हो गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होते ही पुलिस कर्मी सकते में आ गए। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती मारपीट करने वाले भाग निकले थे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक रात 11:00 बजे के करीब समिट बिल्डिंग स्थित माय बार के गेट पर विवाद हुआ जिसमें एक युवक को दो युवतियों ने मारना शुरू किया। इसी बीच युवक ने युवती को धक्का दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब तक पुलिस पूछती मारपीट करने वाले सभी लोग भाग गए।  प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मारपीट करने वाले आधा दर्जन से अधिक युवक और युवतियों के खिलाफ  मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद ली जा रही है। पुलिस ने सोमवार सुबह बार में सुरक्षा की दृष्टिï से तैनात किए गए महिला और पुरूष बाउंसर को गिर तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाउंसरों ने अपने कार्य में हीलाहवाली बरती है। यदि बाउंसर शुरूआती दौर में दोनों पक्षों को अलग कर देते तो मारपीट की नौबत नहीं आती।

सील किए गए सभी बार

मारपीट के मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कड़ी कार्यवाही के र्निदेश जारी किये है। समिट के जिन लोर पर बार स्थित है, उन्हें सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने तक सील कर दिया। बार के मालिकों और समिट के प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए है कि चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा बार को खोलने व संचालन करने की अनुमति प्रदान की जायेगी।

धक्का लगने पर आक्रोशित हो गई थीं युवतियां

माय बियर बार के बाहर नशे में धुत तीन लड़कियों का पहलवान जैसे दिखने वाले छह फीट लंबे युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद तीन लड़कियों व उनके साथ आए युवकों ने जमकर पीटा। जानकारी के मुताबिक, लड़कियों व युवक सभी नशे में धुत थे। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले एक लड़की को धक्का दे दिया था। इसके बाद दो लड़कियों ने युवक के बाल पकड़ फर्श पर गिरा दिया। साथियों संग मिलकर लड़कियों ने युवक को लात-घूंसों से जमकर पीटा।

पहले भी कई बार हो चुकी मारपीट

समिट बिल्डिंग में कई बार और क्लब खुले हैं। यहां आए दिन नशे में युवक युवतियों में मारपीट की घटनाएं होती हैं। शनिवार रात में भी मूलरूप से बस्ती निवासी गौरव सिंह नाम के युवक पर कुछ लड़कों ने हमला बोल दिया था। हमले में गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही नहीं, शुक्रवार रात में भी वहां पर वहां पर काफी हंगामा हुआ था।

जिला आबकारी कर सकता है लाइसेंस निरस्त

जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक, समिट बिल्डिंग स्थित माय बार में हुए बवाल की जानकारी मिली है। नोटिस जारी की जा रही है। जवाब आने के बाद लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बार संचालकों व पुलिस के अधिकारियों संग बैठकर स ती बरतने के फैसलों पर मंथन किया जाएगा। जिससे आगे कभी इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश

मामले को ग भीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने बार के मालिकों और समिट के प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि समुचित सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही बार का संचालन किया जाये। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही बार को खोलने व संचालन करने की अनुमति प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि साथ ही जल्द से जल्द समिट बिल्डिंग में एक पुलिस चौकी की स्थापना की जायेगी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

सर्राफ बाजार के ग्राहकों को लौटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पेशी पर गैर हाजिर चल रहे वाहन दुर्घटना का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post
arrested

पेशी पर गैर हाजिर चल रहे वाहन दुर्घटना का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Renu Nagar

प्रेमी की मौत की खबर सुनने के बाद ‘इंडियन आइडल’ फेम सिंगर रेणु नागर ICU में भर्ती

29/08/2020
Atiq Ahmed

अतीक अहमद के 44 साल के आतंक का 48 दिन में हिसाब

14/04/2023
AK Sharma

एके शर्मा ने मऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा शोक, घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए

09/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version