• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंस्टीट्यूट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड को एकेटीयू ने दी हरी झंडी

Desk by Desk
02/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की 38 वीं बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या कार्य परिषद के समक्ष प्रस्तुत की। प्रस्तुत प्रगति आख्या पर परिषद के समस्त सदस्यों द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गयी।

सामाजिक उत्थान एवं सहभागिता के कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए 1 करोड़ रुपये के इंस्टीट्यूट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड को हरी झंडी प्रदान की गयी। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व से भी सामाजिक कार्यों योगदान किया जाता रहा है, अब इसे व्यवस्थित स्वरूप मिल सकेगा।साथ ही इनोवेशन और स्टार्टअप के कार्यों में तेजी लाने के लिए आईआईटी, कानपुर के साथ मिलकर स्टार्टअप कंपनी बनाने के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को स्टार्ट अप के लिए 150 करोड़ रूपये प्रदान करने पर भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण निधि से एनसीसी, एनएसएस, हैकथान आदि से सम्बंधित गतिविधियों के कार्यन्वयन पर व्यय किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति के कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाएं जाने पर भी अनुमोदन प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय द्वारा बाराबंकी स्थित भूमि पर बीफार्म एवं एमफार्म के स्ववित्त पोषित नवीन संस्थान संचालित किये जाने पर स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा छात्र समस्याओं के निराकरण केलिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुपालन में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस के त्रिपाठी की लोकपाल के रूप में नियुक्ति किये जाने पर भी अनुमोदन प्रदान किया गया।

यूपी में 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 184 नये मामले आये : अमित मोहन प्रसाद

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल द्वारा विश्वविद्यालय के सम्बद्ध संस्थानों के निदेशकों के साथ पठन-पाठन एवं परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक की गयी। बैठक में सौ से अधिक इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एवं फार्मेसी के संस्थानों के निदेशकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बैठक में प्रतिभाग कर रहे निदेशकों द्वारा बताया गया कि पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

निदेशकों ने बताया कि भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है, जिसमें पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हो रहे हैं। निदेशकों द्वारा बताया गया कि विषम सत्र की परीक्षाओं हेतु तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। निदेशकों द्वारा कुछ सुझाव भी दिए गये। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ अनुराग त्रिपाठी, अधिष्ठाता स्नातक प्रो. सुबोध वैरिया, उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह उपस्थित रहे। बैठक विधिवत सम्पन्न हो गयी।

Tags: #एकेटीयूAKTUAKTU gives green signal to Institute Social Responsibility Fundgreen signal to Institute Social Responsibility Fundइंस्टीट्यूट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंडउच्च न्यायालयडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
Previous Post

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कहा- मैने गमों से दोस्ती कर ली….

Next Post

कंगना रनौत ने बहन रंगोली को गिफ्ट में दिया आलीशान घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने बहन रंगोली को गिफ्ट में दिया आलीशान घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें

डाॅ. सतीश पूनियां

होटलों में विधायकों पर किये खर्च का हिसाब जनता को देना चाहिए : पूनियां

11/08/2020
Pudina Chutney

इस चटनी से खाना हो जाएगा और जायकेदार

11/08/2025
दिल्ली में ठंड ने 14 साल का रिकार्ड ध्वस्त The cold in Delhi shattered the 14-year record

दिल्ली में ठंड ने 14 साल का रिकार्ड कर दिया ध्वस्त, विजिबिलीटी जीरो

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version