• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBSE 2021: मुख्य विषयों के एग्जाम के बीच मिला है पर्याप्त समय, स्टूडेंट्स का तनाव होगा कम

Writer D by Writer D
03/02/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
CBSE

सीबीएसई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा की। दोनों बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया, ’12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी ताकि परीक्षा में लगने वाली दिनों को कम किया जा सके। दूसरी पाली में सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा ली जाएगी जो विदेशों में स्थित स्कूलों के छात्रों ने वैकल्पिक रूप से नहीं ली है।’ पहली पाली में परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

उन्होंने कहा, ‘दूसरी पाली में परीक्षाएं चार दिन में पूरी कर ली जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर एक बार में उपस्थित होने वाले कुल छात्रों की संख्या सीमित रहे। इससे परीक्षा केंद्रों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत सुबह की पाली में काम करने वाले स्कूल के किसी भी शिक्षक/कर्मचारी को दोपहर की पाली में ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।’

CDAC ने 100 प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर नकाली भर्ती, करें आवेदन

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल के मुकाबले इस साल परीक्षा में कम दिन लगेंगे। 2020 में परीक्षा 45 दिनों में संपन्न हुई। लेकिन 2021 में परीक्षा कार्यक्रम 39 दिनों का है।’ उन्होंने कहा, ‘दोनों कक्षाओं के लिए मुख्य विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया गया है। इससे छात्रों का तनाव कम होगा और परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।’

कोविड-19 के कारण सरकार के आदेश के बाद मार्च, 2020 से सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। उसके बाद स्कूलों को 15 अक्तूबर से आंशिक रूप से खोला गया। महामारी के कारण पिछले साल बोर्ड की परीक्षा मार्च में बीच में रोक दी गई थी। बाद में परीक्षा को रद्द करने का फैसला हुआ और वैकल्पिक मूल्यांकन कार्यक्रम के आधार पर परिणाम की घोषणा की गई।

UGC NET 2021 के लिए आवेदन शुरू, यहां देखे पूरी डिटेल

सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी। इसके अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा 07 जून तक चलेगी जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 जून को समाप्त होंगी। सामान्य तौर पर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में शुरू होती हैं और लिखित परीक्षा फरवरी से शुरू होकर मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाती हैं। लेकिन, इस साल कोविड-19 के कारण परीक्षाओं में करीब तीन महीने की देरी हो रही है।

Tags: 10th in cbse 2021CBSECBSE 2021CBSE 2021 examCBSE 2021 newscbse date sheet
Previous Post

UGC NET 2021 के लिए आवेदन शुरू, यहां देखे पूरी डिटेल

Next Post

CBSE Exam 2021: 10वीं के 75 व 12वीं के 111 विषयों के होंगे एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
सीबीएसई CBSE

CBSE Exam 2021: 10वीं के 75 व 12वीं के 111 विषयों के होंगे एग्जाम

यह भी पढ़ें

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra की ड्रेस का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक

24/02/2021
cattle smuggling gang

फैक्ट्री से चमड़ा चोरी करते डीसीएम-कार सहित नौ गिरफ्तार

27/05/2021
Murder

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

26/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version