• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBSE Exam 2021: 10वीं के 75 व 12वीं के 111 विषयों के होंगे एग्जाम

Writer D by Writer D
03/02/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
सीबीएसई CBSE

सीबीएसई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट मंगलवार को जारी की। ये परीक्षाएं 4 मई से आयोजित होंगी और 11 जून को समाप्त होंगी। डेट शीट जारी करने से पहले उन्होंने ऑनलाइन छात्रों को संबोधित भी किया।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 11 जून के बीच आयोजित होंगी। हालांकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं मार्च में ही करवाई जाएंगी। इसके अलावा सभी छात्रों के उच्च शिक्षा में प्रवेश को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 15 जुलाई से पहले की जाएगी।

दसवीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 7 जून को ख़त्म होंगी वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 11 जून को ख़त्म होंगी. दसवीं की पहली परीक्षा 4 मई को ओडिया, कन्नड और लेपचा भाषाओं की होगी और बारहवीं की इंग्लिश इलेक्टिव और इंग्लिश कोर की परीक्षाएं इसी दिन होंगी. विस्तृत डेट शीट सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध है और छात्रों को स्कूलों की तरफ से भी उपलब्ध करवाई जाएगी.

CBSE 2021: मुख्य विषयों के एग्जाम के बीच मिला है पर्याप्त समय, स्टूडेंट्स का तनाव होगा कम

डेट शीट जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से ऐसी विकट महामारी के दौर में भी आपने अदम्य साहस और उत्साह का परिचय देते हुए अपनी शिक्षा जारी रखी उससे यह साबित होता है कि कोई भी विषम परिस्थिति आपका मनोबल नहीं तोड़ सकती है। आप सभी ने वास्तविक शिक्षा के लक्ष्य को चरितार्थ किया है और मुझे पूरा यकीन है कि अब आपको प्रगति के मार्ग से कोई रोक नहीं सकता।

उन्होनें कहा कि ‘शिक्षा के साथ सुरक्षा’ के सिद्धांत का पालन करते हुए सीबीएसई हर छात्र की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए विभिन्न उपायों को अपनाएगा। बोर्ड परीक्षाएं, जेईई और नीट की परीक्षाओं जैसी समान दक्षता के साथ आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई द्वारा परीक्षाओं के समय छात्रों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए साथ ही, छात्रों को पढाई की मूलभूत सुविधाओं के अन्तर के कारण उनकी पढाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीबीएसई छात्रों के मूल्यांकन के लिए लिखित व प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करके छात्रों व स्कूल को सभी सहायता प्रदान करेगा।

UGC NET 2021 के लिए आवेदन शुरू, यहां देखे पूरी डिटेल

सीबीएसई ने यह भी निर्णय लिया है कि इस वर्ष, प्रायोगिक परीक्षाओं को कराने की अंतिम तिथि, संबंधित कक्षा की लिखित परीक्षाओं की अंतिम तिथि के सतुल्य होगी साथ ही यह भी तय किया गया है कि आगामी परीक्षाओं के लिए अधिक परीक्षा केंद्र बनाये जाएंगे ताकि छात्र परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकें।

परीक्षा संबंधी किसी भी तनाव के लिए हेल्पलाइन

उन्होनें अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कि परीक्षाओ के लिए छात्रों के पास एक सुरक्षित, तनाव मुक्त और सुविधाजनक वातावरण तैयार हो सके एक साथ मिल कर काम करें। यदि कोई भी छात्र तनाव महसूस करता है तो वह ‘मनोदर्पण’ पोर्टल के साथ-साथ टोल फ्री नंबर 844-844-0632 का उपयोग कर सकता है।

ये होगा खास-

– सीबीएसई ने परीक्षा की तिथियों के साथ समय की घोषणा भी की है। कक्षा 10वीं की ज़्यादातर विषयों की परीक्षा 10.30 सुबह शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे ख़त्म होगी. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली 10.30 से 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। परीक्षा नियंत्रक डा.संयम भारद्वाज के अनुसार छात्रों को उत्तर पुस्तिका 10 बजे से 10.15 बजे के बीच दी जाएगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अगले 15 मिनट का समय दिया जाएगा। जो स्टाफ सुबह की पाली में काम कर चुका है उसे दूसरी पाली में नहीं लगाया जाएगा।

Tags: cbse exam 2021CBSE exam 2021 datecbse tweetCBSE updatesCBSE updtaes
Previous Post

CBSE 2021: मुख्य विषयों के एग्जाम के बीच मिला है पर्याप्त समय, स्टूडेंट्स का तनाव होगा कम

Next Post

CBSE Exam 2021: 2 पाली में होंगे 12वीं के एग्जाम, देखें सेकेंड शिफ्ट के पेपरों की लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post

CBSE Exam 2021: 2 पाली में होंगे 12वीं के एग्जाम, देखें सेकेंड शिफ्ट के पेपरों की लिस्ट

यह भी पढ़ें

पल्स पोलियो अभियान शुरू, पांच लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी दो बूंद जिंदगी की

24/06/2021

मुख्यमंत्री पुष्कर ने आई.एफ.एस समीर की पुस्तक का किया विमोचन

12/10/2021
Samsung trademarks its smartphone with rollable display registrar

सैमसंग ने अपने रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफ़ोन का ट्रेडमार्क किया रजिस्ट्रर

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version