• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के भाई बैठे धरने पर, ये है मामला

Desk by Desk
03/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
पीएम मोदी के भाई बैठे धरने पर

पीएम मोदी के भाई बैठे धरने पर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी बुधवार को धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। जब तब उनको रिहा नहीं किया जायगा तब तक वह नहीं जाएंगे। काफी देर तक यह हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

यूपी की जनता को अब बाढ़ को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं : सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी प्रयागराज, जौनपुर व सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यहां सड़क मार्ग से जाने वाले थे। इसकी जानकारी होने पर उनके सैकड़ों समर्थक वहां पहुंचे। जिन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। कुछ लोगों ने पुलिस से कहासुनी की तो उनको हिरासत में ले लिया गया।

इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रहलाद मोदी को हुई तो वह धरने पर बैठ गए। उन्होंने समर्थकों को रिहा करने की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर रिहा नहीं किये गये तो अनशन पर बैठ जाएंगे। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी समर्थक को न तो रोका गया और न ही हिरासत में लिया गया।

गुंडागर्दी से शासन को कोई लाभ नहीं होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि जब तक हमारे बच्चे बाहर नहीं आएंगे हम नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि पीएमओ का आदेश है। वह आदेश की प्रति दिखाएं नहीं तो सुप्रीम कोर्ट में लखनऊ पुलिस व सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग करेंगे। इस तरह की गुंडागर्दी करने से शासन को कोई लाभ नहीं होगा।

एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को हिरासत में नहीं लिया गया है। प्रहलाद मोदी को प्रयागराज जाना था। वहां जाने के लिए बार-बार कहा जा रहा है, लेकिन वह नहीं जा रहे हैं। पुलिस उनको सुरक्षित यात्रा के लिए लगी है। बातचीत का दौर चल रहा है।

Tags: amausi airportLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindilucknow-airportnarendra modiPM Modi's brother parhlad modiPrahlad Modiपीएम मोदी के भाई बैठे धरने पर
Previous Post

‘भारत विरोधी प्रोपेगेंडा’ चला रहे लोग अपने उद्देश्यों में होंगे असफल : सीएम योगी

Next Post

यूपी विधानमंडल सत्र से पहले विधायकों और कर्मचारियों का होगा कोरोना टेस्ट

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया भव्य शुभारम्भ

28/05/2026
Dr. Bashir Badr
Main Slider

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो…’ मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का इंतकाल, साहित्य जगत में शोक

28/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

वनांचल के बेटे ने आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

28/05/2026
Kewal Singh Dhillon
पंजाब

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

28/05/2026
Next Post
होली पर जारी की नई गाइडलाइन

यूपी विधानमंडल सत्र से पहले विधायकों और कर्मचारियों का होगा कोरोना टेस्ट

यह भी पढ़ें

Manish Sisodia

मनीष सीसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, जासूसी के मामले में CBI करेगी जांच

22/02/2023
Arrested

एटीएम क्लोन तैयार कर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

08/10/2022
fire brokeout

केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version