• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सभी विभाग कर संग्रहण के लिए मिशन मोड में कार्य करें : शिवराज

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी विभाग कर संग्रहण के लिए मिशन मोड में कार्य करें। नागरिकों को जागरूक कर अधिक से अधिक कर संग्रहण किया जाये तथा कर अपवंचन रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाए।

श्री चौहान आज यहां मंत्रालय में कर संग्रहण वाले विभिन्न विभाग की राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव एस एन मिश्रा और प्रमुख सचिव मनोज गोविल आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर संग्रहण के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के अधिकारी मिलकर कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की चुनौती के बावजूद जीएसटी सहित अन्य करों के संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग बधाई के पात्र हैं। श्री चौहान ने कहा कि जीएसटी संग्रहण में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। राज्यांश के रूप में मध्यप्रदेश को 4542 करोड़ रूपए मिलेंगे, जिसमें से 3866 करोड़ रूपए प्राप्त हो चुके हैं। यह कोरोना संकट काल में बड़ी राहत है।

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गोरखपुर, निजी अस्पताल का किया लोकार्पण

वेट संग्रहण में प्रदेश में जनवरी माह की प्राप्ति गत वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। आगामी माहों में भी अधिक संग्रहण का अनुमान है। प्रदेश की आबकारी आय में भी जनवरी माह में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। गत वर्ष जनवरी माह में 839 करोड़ की राजस्व प्राप्ति थी, इस वर्ष जनवरी में 928 करोड़ रूपये रही है।

स्टाम्प एवं पंजीयन राजस्व की समीक्षा में पाया गया कि गत दिसम्बर माह में 2 प्रतिशत ड्यूटी कम करने से गत वर्ष की तुलना में 94 प्रतिशत राजस्व वृद्धि हुई। जनवरी माह में 19 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है। खनिज आय में सितम्बर 2020 से अभी तक लगभग 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जनवरी माह में 553 करोड़ रूपये खनिज राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि गत वर्ष जनवरी में 428 करोड़ रूपए प्राप्त हुआ था।

परिवहन राजस्व में जनवरी माह में कमी आई है। इसका एक प्रमुख कारण वाहनों की बिक्री में कमी है। केवल ट्रेक्टर्स की बिक्री बढ़ी है। ट्रेक्टर्स पर पंजीयन शुल्क 01 रूपए तथा रोड टैक्स शून्य है।

गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लायी जाये तेजी : तिवारी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में खनिज खदानों के आवंटन का कार्य तेजी से किया जाये। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्री सुविधा पर विचार कर रही है, जिससे जमीन के पंजीयन के लिए नागरिकों को उप-पंजीयक कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा।

मुख्य सचिव श्री बैंस ने कहा कि बकाया जीएसटी की वसूली के लिए वन टाइम सेटलमेंट किया जाये। प्रदेश में सरल समाधान योजना के अंतर्गत 146 करोड़ 53 लाख रूपये के बकाया जीएसटी की वसूली की जा चुकी है।

Tags: mp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

बेखौफ बदमाशों ने एटीएम मशीन काटकर पार की नकदी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Next Post

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी बहायेंगे विकास की गंगा : कादयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Diapers
Main Slider

लाडले के लिए डायपर ना बन जाएं परेशानी

04/07/2026
Chhena Rasgulla
Main Slider

ऐसे बनाएं बंगाली रसगुल्ला, खाते ही मुंह से निकलेगा मुंह

04/07/2026
cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
Next Post
AAP Party

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी बहायेंगे विकास की गंगा : कादयान

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में डेंटल कॉलेज में छात्रों को पृथक-वास में रहकर परीक्षा देने का आदेश

10/08/2020
Solar Energy

सीएम योगी के 08 वर्षों के शासन काल में सौर ऊर्जा परियोजनाओं में हुई है 10 गुने की बढ़ोत्तरी

25/03/2025
aishwarya rai bachchan

आज भी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को देखते ही खिल जाता है ससुर अमिताभ बच्चन का चेहरा

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version