• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, शहीदों के परिवार को करेंगे सम्मानित

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Chauri-Chaura Centenary Celebrations

Chauri-Chaura Centenary Celebrations

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गोरखपुर में चौरी चौरा कांड के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक घटना को याद करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार इस साल इसका शताब्दी समारोह मना रही है।

1922 में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने चौरी चौरा में एक पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। इस घटना में 22 पुलिसकर्मी मारे गए थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद। इस मौके पर PM एक डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसी के साथ यूपी के सभी 75 जिलों में कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

Prime Minister Narendra Modi attends inauguration of the Chauri Chaura Centenary Celebrations at Chauri Chaura in Gorakhpur, Uttar Pradesh, via video conferencing. pic.twitter.com/1hD77MTcWg

— ANI (@ANI) February 4, 2021

इस घटना में जान गंवाने वाले सत्याग्रहियों को शहीद माना गया था। चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष पर उनके परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह प्रभात फेरी निकलेगी। शाम को हर शहीद स्थल पर दीप जलाए जाएंगे। शहीदों की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

अयोध्या में बन रही मस्जिद की जमीन पर नया विवाद, दो महिलाओं ने 5 एकड़ जमीन पर ठोका दावा

इस दौरान एक साथ 30 हजार से ज्यादा लोग वंदे मातरम गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। सभी को तय समय पर वंदे मातरम गाते हुए वीडियो अपलोड करना होगा।

चौरीचौरा विद्रोह को अब तक ‘कांड’ के रूप में याद किया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री शहीदों के सम्मान में आज इसकी नई व्याख्या करेंगे। अब से यह घटना जनविद्रोह कही जाएगी।

नड्डा का कांग्रेस तथा माकपा पर हमला, बोले- दोनों पार्टियां भ्रष्ट और सत्ता लोभी हैं

दरअसल, 13 अप्रैल 1919 को हुआ जलियांवाला बाग कांड और 4 फरवरी 1922 को चौरी चौरा की घटना के बाद से ही जंगे आजादी में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी, अशफाक उल्लाह जैसे क्रांतिकारी सोच के लोग हारावल दस्ते के रूप में उभरे थे। इन सबका मानना था कि आजादी सिर्फ अहिंसा से मिलने से रही। उस दौरान गोरखपुर ऐसे क्रांतिकारियों का गढ़ बन गया था। काकोरी कांड के आरोप में रामप्रसाद बिस्मिल ने वहीं की जेल में सजा काटी। बाद में 10 दिसंबर 1927 को उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया था।

Tags: Chauri-Chaura Centenary Celebrationscm yogigorakhpur newsNational newspm modiup news
Previous Post

अयोध्या में बन रही मस्जिद की जमीन पर नया विवाद, दो महिलाओं ने 5 एकड़ जमीन पर ठोका दावा

Next Post

अनोखी शादी! बग्गी में बैठकर दुल्हनियां ब्याहने निकला बछड़ा, जमकर नाचे बाराती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Calf groom

अनोखी शादी! बग्गी में बैठकर दुल्हनियां ब्याहने निकला बछड़ा, जमकर नाचे बाराती

यह भी पढ़ें

5 फरवरी राशिफल : इन 3 राशियों के लिए शनिवार का दिन रहेगा शुभ

05/02/2022
19 killed in horrific road accident

सड़क बिछी लाशें…. बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 19 की मौत, कई घायल

03/11/2025

लखीमपुर के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, मृतक किसानों व पत्रकार के परिजनों से मिलेंगे

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version