• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में सबसे अधिक कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया गया : सहगल

Writer D by Writer D
05/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
नवनीत सहगल Navneet Sehgal

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर कोरोना का संक्रमण कम हो रहा वहीं यहां सबसे अधिक कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया गया है।

राज्य के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में संवाददाताओं को यह जानकारी द। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक 2.83 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.26 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ से अधिक लोगों तक सरकारी मशीनरी ने पहुंचकर हालचाल जाना गया है। टेस्ट की संख्या में कमी न करते हुए लगातार एक लाख से ऊपर की जा रही है।

शताब्दी समारोह में उमड़ा जनसैलाब, पीएम व सीएम के भाषणों पर लगे जय श्रीराम के नारे

श्री सहगल ने बताया कि देश में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया है। इसी क्रम में आज 1580 से अधिक स्थानों पर 79,047 स्वास्थ्य कर्मियों काे टीका लगाया गया जबकि कल पांच फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को भी वैक्सीन लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक कोविड टीकाकरण करने वाला प्रदेश है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। प्रदेश में 90 लाख से अधिक एमएसएमई कार्यरत है। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाइयाॅ क्रियाशील है, जिनमें 52 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.38 लाख इकाइयों को 11,944 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं।

टीएमसी के ‘गद्दारों’ के सहारे बंगाल फतह करना चाहती है बीजेपी : ममता बनर्जी

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 8.49 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को लगभग 29,160 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 13 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा लगभग 41,000 करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 लाख से अधिक लोगाें को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं।

Tags: Corona vaccinationcorona vaccination in upNavneet Sehgalup news
Previous Post

सरकारी खजाने पर पहला अधिकार गरीबों का है : शिवराज

Next Post

योगी और मोदी ने अब तक क्या अच्छे कार्य किए सोच कर बताएंगे? : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
shivpal yadav

योगी और मोदी ने अब तक क्या अच्छे कार्य किए सोच कर बताएंगे? : शिवपाल

यह भी पढ़ें

suicide

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

27/05/2022
Dahi Paneer

किसी के भी साथ खाएं ये टेस्टी डिश, खाने का बढ़ जाएगा जायका

09/11/2025
Jamun will give you glowing skin

स्किन की कई परेशानियों का इलाज है जामुन, ऐसे करें इस्तेमाल

15/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version