• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Desk by Desk
05/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
यूपी बजट सत्र UP budget session

UP budget session

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शुक्रवार को नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली है। विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने विधान भवन के तिलक हॉल में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के सभी दस सदस्यों ने शपथ ली, लेकिन समाजवादी पार्टी के सदस्य राजेन्द्र चौधरी शपथ लेने नहीं पहुंचे हैं।

हाल ही में विधान परिषद में 12 सदस्य नवनिर्वाचित हुए हैं, जिनमें कुंवर मानवेंद्र सिंह समेत भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों में भाजपा की तरफ से सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मण आचार्य, महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

लोकसभा में हंगामे की आज भी भेंट चढ़ा प्रश्नकाल,सदन की कार्यवाही 6 बजे तक स्थगित

इस दौरान सपा के सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी शपथ लेने नहीं पहुंचे। बाद में भाजपा के सलिल विश्नोई को सभापति कक्ष में शपथ दिलाई गई। यूपी में मौजूदा संख्या बल 98 है, जिसमें सपा के 51 सदस्य हो गए हैं। सदस्यों की संख्या के आधार पर सपा का ही बहुमत है। ऐसे में सपा अहमद हसन के लिए सभापति पद की दावेदारी करना चाह रही थी, लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा के कुंवर मानवेंद्र सिंह को विधान परिषद का प्रोटेम सभापति नियुक्त कर दिया।

विधान परिषद में बहुमत वाली सपा ने कुंवर मानवेंद्र सिंह को प्रोटेम सभापति नियुक्त किये जाने पर एतराज जताया है। 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानमंडल के बजट सत्र में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार होना तय है। कुंवर मानवेंद्र सिंह दूसरी बार प्रोटेम सभापति नियुक्त हुए हैं। इससे पहले वह 6 मई, 2002 से दो अगस्त 2004 तक प्रोटेम सभापति रह चुके हैं।

प्रोटेम सभापति के तौर पर उन्होंने विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इसकी शुरूआत उन्होंने सपा के नवनिर्वाचित सदस्य अहमद हसन को रविवार को ही अपने कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाकर की थी। अहमद हसन को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी नियुक्त कर दिया गया है।

Tags: newly elected membersoathsUP Legislative CouncilUttar Pradesh Legislative Councilउत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावनवनिर्वाचित सदस्योंयूपी विधान परिषदयूपी विधान परिषद चुनावशपथ
Previous Post

नैनीताल, कुमाऊं में मौसम का हुआ पहला हिमपात

Next Post

सांसद, पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे हैं देशद्रोह के मामले : संजय राउत

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
संजय राउत Sanjay Raut

सांसद, पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे हैं देशद्रोह के मामले : संजय राउत

यह भी पढ़ें

murder

कुशीनगर : दस साल के मासूम का अपहरण के बाद हत्या, हत्यारोपी से पूछताछ जारी

03/11/2020
Curved Screen Phone: स्टाइल या सिरदर्द? खरीदने से पहले जान लें 3 फायदे और 3 नुकसान

Curved Display वाला फोन खरीदने का कर रहे हैं प्लान, तो पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

20/11/2025
Anurag Thakur

‘वर्क फ्रॉम होम तो सुना था, वर्क फ्रॉम केज भी देख लिया’, अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर तंज

01/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version