• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आसानी से मिले न्याय : पीएम मोदी

Desk by Desk
06/02/2021
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात हाईकोर्ट के डायमंड जुबली कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने एक डाक टिकट भी जारी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस सत्य निष्ठा से गुजरात हाईकोर्ट ने काम किया है। उससे भारतीय न्याय व्यवस्था और लोकतंत्र दोनों को ही मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान में न्याय की जो धारणा रही है वह न्याय हर भारतीय का अधिकार है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया मिशन आज बहुत तेजी से हमारे जस्टिस सिस्टम को आधुनिक बना रहा है।

उन्होंने कहा कि ये सुनकर सभी का गौरव बढ़ता है कि हमारा सुप्रीम कोर्ट खुद भी आज दुनिया में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा सबसे ज्यादा सुनवाई करने वाला सुप्रीम कोर्ट बन गया है। कोरोना महामारी के समय अगर एक ओर देश ने अपना सामर्थ्य दिखाया, तो दूसरी ओर न्याय पालिका ने भी अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया है।

मध्य प्रदेश सरकार माफियाओं के सामने असहाय : कमलनाथ

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में 18 हजार से ज्यादा कोर्ट कम्प्यूटराइज्ड हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग और टेली कांफ्रेंसिंग को लीगल सेंटिटी मिलने के बाद ही सभी अदालतों में ई-प्रोसिडिंग में तेजी आई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्याय के जो आदर्श भारतीय संस्कारों का जो हिस्सा रहे हैं, वो न्याय हर भारतीय का अधिकार है। इसलिए ज्यूडिशरी और सरकार दोनों का ही दायित्व है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मिलकर वर्ल्ड क्लास जस्टिस सिस्टम खड़ा करें।

मंदिर के महंत की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा होना चाहिए, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो, जहां हर व्यक्ति के लिए न्याय की गारंटी हो और समय से न्याय की गारंटी हो। सरकार भी इस दिशा में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के लिए खड़े होने की उसे ताकत दी है। आजादी से अब तक देश की यात्रा में हम न्यायपालिका के योगदान की चर्चा करते हैं, तो बार के योगदान के भी चर्चा करते हैं। गुजरात हाईकोर्ट की इस अविस्मरणीय यात्रा की स्मृति में आज एक डाक टिकट जारी किया गया है। मैं इस अवसर पर न्याय जगत से जुड़ आप सभी महानुभावों को, गुजरात की जनता को अपनी शुभकानाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के लिए खड़े होने की उसे ताकत दी है। आजादी से अब तक देश की यात्रा में हम न्यायपालिका के योगदान की चर्चा करते हैं, तो बार के योगदान के भी चर्चा करते हैं।

भारतीय समाज में रूल ऑफ लॉ, सदियों से सभ्यता और सामाजिक ताने-बाने का आधार रहा है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में कहा गया है- न्यायमूलं सुराज्यं स्यात्। यानी, सुराज्य की जड़ ही न्याय में है। हमारे संविधान में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को दी गई जिम्मेदारी, हमारे संविधान के लिए प्राणवायु की तरह है। हमारी न्यायपालिका ने संविधान की प्राणवायु की सुरक्षा का दायित्व पूरी दृढ़ता से निभाया है।

गुजरात हाईकोर्ट ने सत्य और न्याय के लिए जिस कर्तव्य और निष्ठा से काम किया है, अपने संवैधानिक कर्तव्यों के लिए जो तत्परता दिखाई है उसने भारतीय न्याय व्यवस्था और भारत के लोकतंत्र दोनों को ही मजबूत किया है। गुजरात हाईकोर्ट की डायमंड जुबली के अवसर पर सभी को बहुत-बहुत बधाई। पिछले वर्षों में अपनी कानूनी समझ, अपनी विद्वत्ता और बौद्धिकता से गुजरात हाईकोर्ट और बार ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

 

Tags: Diamond Jubileediamond jubilee celebrationgujarat high courtIndia News in HindiLatest India News Updatesnarendra modipm modiSupreme CourtVideo Conferencingvijay rupaniगुजरात हाईकोर्टडायमंड जुबलीनरेंद्र मोदीपीएम मोदीवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Previous Post

मध्य प्रदेश सरकार माफियाओं के सामने असहाय : कमलनाथ

Next Post

प्रियंका गांधी वाड्रा का मोदी सरकार पर हमला, क्यों डराते हो डर की दीवार से?

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Next Post

प्रियंका गांधी वाड्रा का मोदी सरकार पर हमला, क्यों डराते हो डर की दीवार से?

यह भी पढ़ें

Raha

एक साल की हुई रणबीर-आलिया की लाड़ली, एक्ट्रेस ने शेयर की ‘राहा’ की क्यूट तस्वीर

06/11/2023
potato

डायबिटीज के मरीज के लिए बेहद फायदेमंद होता है इस सब्जी का रस

10/09/2021
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के रेट

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version