• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई बड़ी त्रासदी, हरिद्वार तक बढ़ा बाढ़ का खतरा

Desk by Desk
07/02/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई बड़ी त्रासदी breaking of glacier in Chamoli

चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई बड़ी त्रासदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में रविवार को ग्लेशियर फटने से आपदा आ गई है। ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इस वजह से चमोली से हरिद्वार तक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।   स्टेट कंट्रोल रूम के अनुसार, गढ़वाल की नदियों में पानी ज्यादा बढ़ा हुआ है। करंट लगने से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड : चमोली के निचले इलाके खाली कराए गए, हेल्पलाइन नंबर जारी

धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश  दिए गए हैं।

अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें। कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं।

— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 7, 2021

चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे हैं।  अपर जिलाधिकारी टिहरी शिव चरण द्विवेदी ने बताया श्रीनगर जल विद्युत परियोजना को झील का पानी कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ने में दिक्कत न हो।

चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि काफी नुकसान की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने के बाद बांध क्षतिग्रस्त हुआ। जिससे नदियों में बाढ़ आ गई है। तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। वहीं, नदी में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाया जा रहा है।

ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट का बांध टूटा, कई मजदूरों के बहने की खबर

वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की है। मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संबंधित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नदी में सैलाब आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है।

तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है। एहतियात  के लिए भागीरथी नदी का फ्लो रोक दिया गया है। अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। सरकारी प्रमाणिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।

 

Tags: breaking of glacier in ChamoliChamoliDamDehradun Hindi SamacharDehradun News in HindifloodGlacierjoshimathLatest Dehradun News in Hindirescuetrivendra simgh rawatचमोली में ग्लेशियर टूटने से आई बड़ी त्रासदी
Previous Post

उत्तराखंड : चमोली के निचले इलाके खाली कराए गए, हेल्पलाइन नंबर जारी

Next Post

चमोली में ग्लेशियर टूटने से वैज्ञानिक भी हैरान, ग्लोबल वार्मिंग को माना जिम्मेदार  

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
चमोली में ग्लेशियर टूटने से वैज्ञानिक भी हैरान Scientists also surprised by the breaking of glacier in Chamoli

चमोली में ग्लेशियर टूटने से वैज्ञानिक भी हैरान, ग्लोबल वार्मिंग को माना जिम्मेदार  

यह भी पढ़ें

cm yogi

सामूहिक प्रयासों से महामारी घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगी : योगी

09/05/2021
cm yogi

योगी ने UPPCL के MD को किया निलंबित, कहा- लापरवाह अफसर जनता के बीच नहीं चाहिए

19/06/2021
Shot

साधु की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

19/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version