• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामूहिक प्रयासों से महामारी घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगी : योगी

Writer D by Writer D
09/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि निगरानी समितियों को प्रवासी कामगारों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाए। आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमन्द लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया जाए।

सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निजी एम्बुलेन्स चालक अथवा प्राइवेट अस्पताल द्वारा लोगों का शोषण न होने पाए। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निजी एम्बुलेन्स का किराया निर्धारित किया जाए। प्रत्येक प्राइवेट अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य विभाग की निर्धारित दर पर ही मरीजों से शुल्क लिया जाए। मण्डल के सभी जनपदों में कोविड बेड की संख्या में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किये जाएं। RTPCR रैपिड एण्टीजन तथा टूनैट टेस्ट की संख्या बढ़ायी जाए।

श्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रही है। विकसित देशों का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त होता दिखा है। लेकिन मानवता अपने सामूहिक प्रयासों से महामारी को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी। कोरोना महामारी की द्वितीय लहर व किसी अन्य सम्भावित चुनौती का मुकाबला करने के लिए केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधिगण एवं हमारी प्रशासनिक मशीनरी, हेल्थ वर्कर्स सहित अन्य कोरोना वाॅरियर्स मजबूती से अपने कार्याें को सम्पादित कर रहे हैं।

टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति से एक सप्ताह में एक्टिव केसों में आयी कमी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की प्रथम लहर की तुलना में द्वितीय लहर में संक्रमण दर 30 से 50 गुना अधिक है। अतः हमें कोरोना से संक्रमित लोगों की तत्काल पहचान करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करनी होगी। इसी क्रम में प्रदेश में प्रतिदिन सवा दो लाख से ढाई लाख कोविड टेस्ट किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समिति एवं सभी शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति गठित की गयी हैं, जो स्क्रीनिंग के कार्याें को निष्पादित कर रही हैं। विगत 05 मई से सभी ग्राम निगरानी समितियों द्वारा प्रदेशव्यापी विशेष स्क्रीनिंग अभियान प्रारम्भ किया गया है।

चीन के सबसे बड़े रॉकेट Long March 5B का मलबा हिन्द महासागर में गिरा

इस कार्य हेतु उन्हें इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीजन, मास्क एवं हैण्ड ग्लव्स प्रदान किये गये हैं। निगरानी समिति लक्षणयुक्त व संदिग्ध मामलों की पहचान कर रही हैं तथा संदिग्ध लोगों तक रैपिड रिस्पाॅन्स टीम पहुंचकर उनका कोविड परीक्षण कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर निगरानी समितियां लक्षणयुक्त लोगों को तत्काल मेडिकल किट प्रदान कर रही हैं, ताकि उनका उपचार तत्काल प्रारम्भ हो सके।

Tags: cm yogicorona in UPCorona testing in UPup newsYogi News
Previous Post

चीन के सबसे बड़े रॉकेट Long March 5B का मलबा हिन्द महासागर में गिरा

Next Post

मदर्स डे पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- मां का सम्मान करें

Writer D

Writer D

Related Posts

Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
Next Post
cm yogi

मदर्स डे पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- मां का सम्मान करें

यह भी पढ़ें

ट्विटर पर एक्शन लेगी मोदी सरकार

ट्विटर पर एक्शन लेगी मोदी सरकार, भारत के समर्थन में आया अमेरिका

11/02/2021
बधाई दो

‘बधाई हो’ के सुपरहिट होने के बाद ‘बधाई दो’ बारी, जनवरी में शुरू होगी शूटिंग

18/10/2020
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से जिंदा जला मासूम

30/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version