• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल की सीएम से ‘ममता’ की उम्मीद थी,लेकिन मिली ‘निर्ममता’: पीएम मोदी

Desk by Desk
07/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हल्दिया में भारत पेट्रोलियम का एलपीजी आयात टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा में उत्तराखंड आपदा, किसान आंदोलन सहित अनेक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मैं उत्तारखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व गृह मंत्री अमित शाह से लगातार संपर्क में हूं। राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इस पर जोर दिया जा रहा है।

#WATCH | Many int'l conspiracies hatched to defame India are being revealed… Conspirators are attacking tea produced in India & even Yoga. Have you heard anything from didi over it. Many who were elected by people for decades, are either silent or part of conspiracies: PM Modi pic.twitter.com/7unkB21EZT

— ANI (@ANI) February 7, 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती वाम शासन का पुनर्जन्म है, लोकतंत्र पर हमले, भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा का पुनर्जन्म है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में आप दीदी से अपने अधिकार की बात पूछ देंगे तो वो नाराज हो जाती हैं। यहां तक कि भारत माता की जय के नारे लगा दो, तो भी वह नाराज हो जाती हैं, लेकिन देश के खिलाफ बोलने वाले कितना भी जहर उगल दें, दीदी को गुस्सा नहीं आता।

पीएम मोदी ने कहा कि चक्रवात राहत के लिए केंद्र की ओर से भेजी गई राशि का दुरुपयोग किया गया। किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ लेने से वंचित किया गया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने एक के बाद एक गड़बड़ी की, कुप्रबंधन की गड़बडी, जनता के धन की लूट की गड़बड़ी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के लोगों ने ‘बुआ-भतीजावाद’ को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उस बड़े स्टील प्लांट का क्या हुआ जो यहां की अराजक व्यवस्थाओं के कारण शुरू ही नहीं हो सका? उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की इस स्थिति का सबसे बड़ा कारण है यहां की राजनीति। आजादी के बाद जब पश्चिम बंगाल के विकास को नई दिशा देने की जरूरत थी तब यहां विकास वाली राजनीति नहीं हो पाई।

अफगानी सुरक्षाबलों ने 15 तालिबानी आतंकवादियों को किया ढेर

पीएम मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस ने शासन किया, तो भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। फिर लेफ्ट का शासन लंबे समय तक रहा, उन्होंने भ्रष्टाचार, अत्याचार बढ़ाने के साथ ही विकास पर ही ब्रेक लगा दिया। उन्होंने कहा कि 2011 में पूरे देश की नजरें बंगाल पर थीं। लेफ्ट की हिंसा और भ्रष्टाचार का जर्जर किला ढहने की कगार पर था। उस समय ममता दीदी ने बंगाल से परिवर्तन का वादा किया। उनके इस वादे ने पूरे देश का ध्यान खींचा, लोगों ने भरोसा किया। बंगाल को आस थी ममता की , लेकिन उसे निर्ममता मिली।

उन्होंने कहा कि अभी आपने न्यूज़ में देखा होगा कि इन दिनों भारत को बदनाम करने के लिए कैसे कैसे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र सामने आ रहे हैं, कैसी कैसी अंतरराष्ट्रीय साज़िशें हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी मानुष की बात करने वालों में आज भारत माता के लिए आवाज बुलंद करने का साहस नहीं है। साहस इसलिए नहीं है क्योंकि, इतने सालों में इन लोगों ने पॉलिटिक्स को क्रिमिनालाइज किया है, करप्शन को इंस्टीट्यूटनाइलाइज किया है और प्रशासन और पुलिस को पॉलिटिसाइज किया।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही, मारीचझापी नरसंहार की दु:खद बरसी थी। देश इस घटना को, गरीबों और दलितों के इस नरसंहार को कभी नहीं भूलेगा। पीएम ने कहा कि लेकिन बंगाल तृणमूल से ये पूछना चाहता है- जिन पुलिस वालों ने नंदीग्राम में गोलियां चलाई थीं, जिन्होंने गरीबों का खून बहाया, आप उन्हीं को पार्टी में क्यों शामिल कर रहे हैं? बंगाल पूछना चाहता है- क्या बंगाल का गरीब क्या केवल वोट लेने के लिए ही है? लेकिन क्या आपने भारत के खिलाफ इस षड्यंत्रों और साजिशों पर दीदी के मुंह से एक भी वाक्य सुना है क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास तेज गति से करने के लिए यहां भी डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। करप्शन और टोलाबाज़ी तब हटेगी, जब यहां “आसोल पोरिबोर्तोन” आएगा, जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ये पॉरिबॉर्तन क्या होता है, ये पड़ोस में त्रिपुरा में हम अनुभव कर रहे हैं। वहां भी पश्चिम बंगाल की ही तरह सालों तक लेफ्ट के शासन ने बर्बादी फैलाई। त्रिपुरा के लोगों ने लेफ्ट को हटाकर भाजपा पर भरोसा किया।

Tags: Bharat Mata ki JaiIndia News in HindiLatest India News UpdatesMamata Banerjeenarendra modipm modi in haldiaPm modi in west bengalpm narendra modiपीएम मोदी
Previous Post

अफगानी सुरक्षाबलों ने 15 तालिबानी आतंकवादियों को किया ढेर

Next Post

ईसाई समुदाय ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिया दान

Desk

Desk

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
Next Post
राम मंदिर Ram temple

ईसाई समुदाय ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिया दान

यह भी पढ़ें

गेट परीक्षा में इस साल जुड़े दो नये विषय, जानें नये नियम

27/07/2020

इन मंत्रों के साथ करें भोलेनाथ की पूजा, मिलेगा मनचाहे साथी का आशीर्वाद

15/03/2021
lightning

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो गम्भीर

24/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version