• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर आप अपनी राशि के अनुसार पहनेंगे कपड़े, तो बढ़ जाएंगी सफलता की संभावनाएं

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
clothes according to zodiac sign

clothes according to zodiac sign

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनते हैं तो आपकी सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हर रंग हर राशि के अनुरुप नहीं होता। इसलिए कई बार राशि के विपरीत परिधानों से हमें नुकसान उठाना पड़ता है।

कई बार देखा जाता है कि नये कपड़े मन में उत्साह जगाने की जगह नकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं और मन निराश हो जाता है। हम शुभ काम भी बेमन से करने लगते हैं जिससे सफलता की उम्मीद घट जाती है। वहीं अगर राशि के हिसाब से कपड़े का चुनाव सही हो तो कपड़ों से ना केवल सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह आता है बल्कि भाग्य भी साथ देता है।

मेष राशि- आम तौर पर मेष राशि वाले बहुत ज्यादा तड़क भड़क वाले कपड़े पहनते हैं। ये इस बात की परवाह नहीं करते कि इनकी उम्र और स्थिति क्या है? इनको हल्के और शालीन कपड़े पहनने चाहिए , इससे इनका व्यक्तित्व गंभीर होगा।

वृष राशि- वृष राशि वाले आम तौर पर ऐसे कपडे पहनते हैं जिससे उनका व्यक्तित्व छिप जाता है। पहनावे के रंग और स्टाइल के मामले में ये बहुत सही निर्णय नहीं ले पाते। इनको थोड़े से चमकदार और खूबसूरत रंगों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही ऐसे कपडे पहनने चाहिए जिससे इनकी उम्र बहुत ज्यादा न लगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग पहनावे के मामले में बहुत सतर्क होते हैं। पहनावे के रंग और स्टाइल पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। आपको केवल पहनावे पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए साथ में अपने स्वभाव का भी ख्याल रखें।

कर्क राशि- इनका पहनावा वैसा ही होता हैं, जैसा इनका मन होता है। अच्छे मूड में इनका पहनावा बहुत सही होता है अन्यथा ये कुछ भी सीधा पहन लेते हैं। हमेशा अपने पहनावे को बहुत सही रखने की कोशिश करें, ताकि आपका मन अच्छा बना रहे।

सिंह राशि- पहनावे के मामले में कमजोर होते हैं। ये तभी पहनावे पर ध्यान देंगे जब इनको कोई बार बार टोकता रहेगा। हमेशा साफ़ सुथरे और सही तरीके का पहनावा रखें, इससे आपका प्रभाव भी बढेगा और संघर्ष कम होगा।

कन्या राशि- इनके पास हमेशा बेहतरीन और महंगे पहनावे होते हैं। पर ये पहनावे पर विशेष ध्यान नहीं देते। अगर आप अपने पहनावे पर ध्यान दें तो आपके रिश्ते और मन दोनों अच्छे बने रहेंगे।

तुला राशि- पहनावे और स्टाइल के मामले ये सबसे ज्यादा ताक़तवर राशि है। हमेशा सही और उत्तम पहनावा रखते हैं, और दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं। आपको केवल दिखावे के लिए पहनावे पर धन बर्बाद करने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि- कभी तो इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है, और कभी बहुत गड़बड़। पहनावे के मामले में ये इतने लापरवाह होते हैं कि कभी कभी फटे और उटपटांग कपडे भी पहन लेते हैं। आपको हर समय अपने पहनावे को लेकर सावधानी रखनी चाहिए, वरना आपका प्रभाव दूसरों पर अच्छा नहीं पड़ेगा।

धनु राशि- ये लोग पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते। इनके पहनावे को देखकर आप इनकी स्थिति का अंदाजा ही नहीं लगा सकते। आपको हर विशेष कार्य और विशेष दिन अपने पहनावे का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

मकर राशि- आम तौर पर युवावस्था में ये अपने पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते। पर जैसे जैसे इनकी उम्र बढती जाती है , इनका पहनावा बहुत अच्छा हो जाता है। आपको अपनी उम्र के अनुसार पहनावा रखना चाहिए।

कुम्भ राशि- या तो इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है या बिलकुल ख़राब। इनको पहनावे की समझ आ गई तो इनका पहनावा बेहतरीन हो जाता है। आपको एक ही रंग के पहनावे पर ही चिपक कर नहीं रहना चाहिए।

मीन राशि- इनका पहनावा काफी ज्यादा धीर-गंभीर होता है। उसमे बहुत ज्यादा रंगों और स्टाइल का मामला नहीं होता। आपको अपने पहनावे में थोड़े रंग और स्टाइल भी रखने चाहिए।

Tags: clothes according to zodiac signhindu dharmrashiflzodiac sign
Previous Post

पांच घंटे छकाने के बाद सुबह गिरफ्त में आयीं प्रियंका गांधी, द्वितीय वाहिनी पीएसी में की गईं नजरबंद

Next Post

धनवान और सुखी बनने के लिए पुराणों में बताए गए नियमों का करेंगे पालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Dry Skin
फैशन/शैली

फेस हो जाता है ड्राई, इन चीजों से दूर होगी परेशानी

31/05/2026
turmeric milk
फैशन/शैली

ये स्पेशल दूध स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Bathroom
फैशन/शैली

गंदे टाइल्स की सफाई हो जाएगी आसान, ट्राई करें ये टिप्स

31/05/2026
Next Post
puja ghar

धनवान और सुखी बनने के लिए पुराणों में बताए गए नियमों का करेंगे पालन

यह भी पढ़ें

shot

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया, अवैध तमंचा बरामद

11/06/2021
Ram

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

23/10/2022
Airtel का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version