• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी के ग्रामीण इलाकों में दिखने लगे हैं जीवन स्टार में सुधार : योगी

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बुनियादी कार्य लगातार होने के कारण हर क्षेत्र में विकास एवं लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार नज़र आने लगे हैं।

उन्होंने अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन यहां आज आदर्श विकास खंड के सेवापुरी का दौरा कर स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं आरोग्य मेले का निरीक्षण के बाद कहा कि यहां ग्रामीण इलाके भी अब ‘चमकने’ लगे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की भिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं लगातार विकास कार्य संपन्न होने के कारण लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं।

श्री योगी को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ‘अमिनी’ परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में नन्हें बच्चों ने अपनी तोतली आवाज में गिनती सुनाई। कक्षा तीन के छात्र अंश यादव से अंग्रेजी किताब में लिखे “आई लव कलर” का अर्थ पूछा। जवाब मिला-मैं रंगों से प्यार करता हूं। मुख्यमंत्री ने उसे शाबाशी देते हुए आगे पूछा, ‘‘बताओं उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं।’’ उसने बताया-75, इसके बाद उपस्थित लोगों ने जिलों के नाम बताने को उससे कहा तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अरे नहीं-नहीं, जिस जिले में रहते हो उसी का नाम बता दो, अंश ने वाराणसी बताने के साथ ही धारा प्रवाह प्रदेश के सभी 75 जिलों का नाम बता दिये। मासूम बच्चे के जवाब से गदगद मुख्यमंत्री ने यहां के शिक्षा के गुणवत्ता पर संतोष प्रकट किया।

हमारी सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाएगी : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने सरिता, सुषमा, अंजू पटेल एवं वंदना पटेल का गोद भराई भी किया तथा गौरांशी, यस, कौशल एवं आरूष का अन्नप्राशन भी किया। अन्नप्राशन के उन्होंने आरूष एवं गौरांशी को गोद में उठाकर खूब दुलार एवं लाड़-प्यार किया। गोद भराई के दौरान उन्होंने धात्री महिलाओं से कहा कि फल एवं सब्जियां खाना शुरू कर दें।

श्री योगी ने ‘स्मार्ट क्लास’ का भी निरीक्षण कर शिक्षा के गुणवत्ता को परखा तथा बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के मौके पर वहां मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र ‘अमिनी’ के निरीक्षण के दौरान पूनम, सनी कनौजिया, तेज बहादुर, अभय एवं पुष्पा देवी को ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराये। उन्होंने पिंटू, अभिषेक एवं राजकुमार को बनारसी ट्राई साइकिल वितरित किया।

भारत की एकता और स्थायित्व में भाषा का महत्वपूर्ण योगदान : आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन सचिवालय में बने ग्राम प्रधान कक्ष, सभागार एवं कार्यालय का भी अवलोकन किया।

उन्होंने कृषि विभाग, पशुपालन, सोशल सेक्टर, दिव्यांगजन आदि विभागों द्वारा लगाये गये शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी अवलोकन किया। अधिकारियों को शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को सुगमता के साथ सुलभ कराने का निर्देश दिया।

श्री योगी के साथ निरीक्षण के दौरान उनके मंत्रीमंडल के सहयोगी पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी के अलावा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा एवं कई अधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm yogipm modiup newsvaranasi news
Previous Post

दो मादक तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से आठ लाख का गांजा बरामद

Next Post

उत्तराखंड त्रासदी : त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
उत्तराखंड त्रासदी Uttarakhand tragedy

उत्तराखंड त्रासदी : त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख मुआवजे का ऐलान

यह भी पढ़ें

योगी बयान पर नीतीश का पलटवार Nitish counterattacked on Yogi's statement,

योगी बयान पर नीतीश का पलटवार, बोले- दम है तो बांग्लादेशी मुसलमानों निकालकर दिखाओ

05/11/2020
AK Sharma

अनपरा उत्पादन गृह हेतु 10 लाख मीट्रिक टन कोयले की होगी आपूर्ति : एके शर्मा

30/04/2022
hanuman jayanti

हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन चीजों का दान, बरसेगी बजरंगबली की कृपा

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version