• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारी सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाएगी : सीएम योगी

Desk by Desk
07/02/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन किया। इसके बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका और कहा कि अयोध्या विश्वस्तरीय शहर के रूप में सामने आयेगा ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। साथ ही यहां हो रहे विकास कार्यों का जानकारी भी ली। रामकथा संग्रहालय में अधिकारियों के संग विकास कार्यों की बैठक कर समीक्षा भी की । उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से भी मुलाकात की ।

श्री योगी ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक स्थल है। हम अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनायेंगे । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौजूदा परियोजना को विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिये समयबद्ध ढंग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अयोध्या के निर्माण में केवल निर्माण ही नहीं उसके वास्तु सांस्कृतिक महत्व श्रद्धालुओं को केन्द्र मानकर करना होगा। शहर की साफ-सफाई, सीवर, जल निकासी, स्वच्छता, पेयजल आदि मानकों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि अयोध्या को आकर्षण का केन्द्र बनाने के लिये धर्मशालाओं, पुराने मंदिरों को संतों से समन्वय कर उसके जीर्णोद्धार की कार्रवाई करने और आम श्रद्धालुओं हेतु मंदिरों में भी सुविधा बनाने हेतु कार्य करने को कहा।

ईसाई समुदाय ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिया दान

अयोध्या के सुरक्षा सम्बन्धित मानकों में जो निर्णय हुआ उसको तत्काल अमल में लाया जाय। श्री रामजन्मभूमि कंट्रोल के लिये बारह हजार वर्ग मीटर जमीन की तत्काल व्यवस्था की जाय तथा कमांडों के रहने हेतु प्राधिकरण द्वारा निर्मित आवासों को तत्काल किराये पर लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि रामायणकालीन वनस्पति करीब 88 चिन्हित किये गये हैं। उसमें वन एवं उद्यान विभाग बेहतर समन्वय करके चौरासी कोसी, चौदह कोसी एवं पंचकोसी मार्गों पर पौधारोपण किया जाये।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या नगर के रामजन्मभूमि के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों तथा छह फ्लाई ओवर और सम्बन्धित कार्यों, शहर की पेयजल योजनाओं, सीवर योजनाओं आदि को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिये। बैठक में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अनेक विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा अनेक विभागाध्यक्ष सहित अयोध्या के मंडलायुक्त एम.पी. अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अपर पुलिस महानिदेशक समेत समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ayodhya newscm yogihindi newsnews in hindipm modiWorld class cityअयोध्याअयोध्या की खबरअयोध्या को विश्व स्तरीय शहरपीएम मोदीवर्ल्ड क्लास सिटीसीएम योगीसीएम योगी का प्लान
Previous Post

भारत की एकता और स्थायित्व में भाषा का महत्वपूर्ण योगदान : आनंदीबेन पटेल

Next Post

पहले माता-पिता की हत्या कर घर को लगाई आग, फिर बेटे ने भी की आत्महत्या

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Murder

पहले माता-पिता की हत्या कर घर को लगाई आग, फिर बेटे ने भी की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अबतक 4,453 मौतें, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

16/07/2020
suicide

प्रेमी जोड़े की गला दबाकर हत्या,फिर पेड़ पर लटका दिए शव, दो लोग हिरासत में

29/01/2021
Bihar Police

पुलिस टीम पर हमला करने वाले छह लोग गिरफ्तार

21/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version