• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SDM की बदसलूकी से क्षुब्ध बसपा नेता ने की आत्महत्या, कानूनगो निलंबित

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं, राजनीति
0
Poision

Poision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के एक दलित नेता हरवीर सिंह ने कथित रूप से प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर शनिवार को तहसील परिसर में ही सल्फास की गोलियां खा ली, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बसपा नेता ने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है और पूरे मामले के लिए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सहसवान और रजिस्ट्रार कानूनगो को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो को निलंबित कर दिया है और अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि  हरवीर सिंह नामक एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल

जिलाधिकारी ने संबंधित कानूनगो को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) नरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी है।  दूसरी ओर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया, प्रथम दृष्टया कानूनगो को दोषी पाए जाने पर निलबिंत किया जा रहा है और मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी गई है, साथ ही भूमि का पट्टा मृतक के परिजनों को आवंटित किया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर का रहने वाला हरवीर सिंह (40) बहुजन समाज पार्टी का तहसील अध्यक्ष था।

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक बसपा नेता के भाई जयवीर सिंह ने कहा है कि वर्ष 2006 में हरवीर सिंह को जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था जिसको संक्रमणीय भूमिधर में दर्ज कराने के लिए वह तहसील के चक्कर लगा रहा था, मगर रजिस्ट्रार कानूनगो और उप जिलाधिकारी उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।

मृतक के भाई का आरोप है कि शनिवार को एसडीएम सहसवान किशोर गुप्ता ने उसके साथ बदसलूकी की और जेल भेज देने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि हरवीर इस व्यवहार से इतना दुखी हुआ कि उसने तहसील परिसर में ही सल्फास खा ली और अपने परिजनों को जहर खा लेने की बात फोन पर बताई।

जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद ले ली पत्नी जान, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

हरवीर ने सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने एसडीएम किशोर गुप्ता और रजिस्ट्रार कानूनगो को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बसपा नेता ने मीडिया से दोषी दोनों अधिकारियों को सजा दिलवाने की गुहार भी लगाई है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल

Next Post

मुख्तार अंसारी से है जान का खतरा, योगी सरकार नहीं दे रही सुरक्षा : अजय राय

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Ajay Rai

मुख्तार अंसारी से है जान का खतरा, योगी सरकार नहीं दे रही सुरक्षा : अजय राय

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

24/10/2020
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन 4 जुलाई को

03/07/2024
Hazra Hospital

हाजरा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version