• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तहसीलदार के पेशकार की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के बाजारखाला के टिकैतराय एलडीए की सचिवालय कॉलोनी में सोमवार सुबह पेशकार कौशल कुमार दीक्षित की पत्नी मधु (50) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। छत पर बने कमरे में वह खून से लथपथ हालत में मिलीं। रविवार को मधु की बेटी का जन्मदिन था।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। मधु को गंभीर हालत में ट्रामा में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक बाजार खाला धनंजय सिंह के मुताबिक, सचिवालय कॉलोनी निवासी कौशल कुमार दीक्षित सरोजनीनगर तहसील में तहसीलदार के पेशकार हैं। रविवार को उनकी आठ साल की बेटी ध्येया का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उन्नाव से भांजी समीक्षा पति अभिषेक के साथ आयी थी। रात को घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए।

देश में नई जमात पैदा हो गई है ‘आंदोलनजीवी’, इनसे बचकर रहें : मोदी

सुबह ध्येया का रोना सुनकर समीक्षा उसके कमरे में पहुंची। मधु को कमरे में न देखकर वो छत पर गई जहां ऊपर बने कमरे में मधु खून से लथपथ हालत में मिलीं। मधु को इस हालत में देखते ही समीक्षा चीख पड़ी। शोर सुनकर घर के बाकी के सदस्य भी पहुंचे और आनन फानन में मधु को ट्रामा लेकर पहुंचे। जहां, हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया।

सूचना पर एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बाजारखाला अनूप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बाजारखाला और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए गए। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मधु का इलाज चल रहा है। परिजनों ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है जिससे गोली मारने के कारणों की जानकारी हो सके। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime neslucknow crime newsLucknow NewsSuicideup news
Previous Post

हम बातचीत को तैयार, MSP पर बने कानून : राकेश टिकैत

Next Post

युवती के साथ दरिंदगी, बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर बोरे में भरकर जलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Burn the girl in a sack

युवती के साथ दरिंदगी, बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर बोरे में भरकर जलाया

यह भी पढ़ें

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने बिजली कर्मियों को चेतावनी, शाम छह बजे तक काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

18/03/2023
Preaching of true devotion

सुख हो या दुख महात्मा अपने शिष्यों को सच्ची भक्ती का देते है उपदेश

26/08/2020
Arrested

शेयर बाजार पर लगा रहे थे सट्टा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

10/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version