• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरेराह आंखों में र्मिची डालकर लूटने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना थानाक्षेत्र में सरेराह लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

यहां पुलिस अधीक्षक-शहर (एसपी सिटी) कार्यालय में सोमवार को एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने गत माह 24 जनवरी को एक शराब व्यवसायी के सेल्समैन और उसके मित्र की आंखों में र्मिची झोंककर 81 हजार 580 रूपये की लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के छह बदमाशों को आज गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में सीओ सदर हिमांशु गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों के विरुद्ध अभियान में लगी थी तभी मुखबिर से जानकारी मिली कि शराब व्यवसायी के शास्त्रीनगर बबीना निवासी सेल्समैन अमित शिवहरे व उसके दोस्त नीरज साहू की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर इक्यासी हजार 580 रुपये लूटने के आरोपी सुकवां-ढुकवां रोड पुलिया के पास मौजूद हैं।

ईवीएम ड्यूटी के दौरान राइफल सहित फरार आरक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आधा दर्जन बदमाशों विनोद पाल निवासी कन्धारी कला ललितपुर, उमेश बरार, सुघर सिंह अहिरवार जिगना दतिया मध्य प्रदेश,अनिल उर्फ छोटू अहिरवार छल्लापुर दतिया मध्य प्रदेश, रवि चैरसिया कम्पू ग्वालियर मध्य प्रदेश व राजेन्द्र यादव बबीना झांसी को दबोच लिया। उनके पास से लूट के 63 हजार 600 रुपये, 315 बोर के 6 तमंचे , 14 कारतूस व स्कार्पियो कार बरामद की।

एसपी सिटी ने बताया यह गैंग उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश में वारदातों को अंजाम दिया करता था। बबीना में 24 जनवरी को हुई लूट में शराब व्यवसायी के पुराने ड्राइवर राजेन्द्र उर्फ छोटू यादव निवासी जल निगम रोड बबीना ने अहम भूमिका निभाई। इसी ने मुख्य अभियुक्त उमेश बरार को बताया कि सेल्समैन हर दिन रुपये लेकर आता है और फिर पैदल ही अपने घर जाता है। इसी सूचना पर गैंग ने वारदात को अंजाम दिया।

KGMU में मरीज की स्ट्रेचर न मिलने से थम गईं सांसे, परिवार ने की CM पोर्टल पर शिकायत

उन्होंने बताया कि इन लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर बबीना शिव प्रसाद, एसआई अजमेर सिंह भदौरिया, प्रभाकांत साहू, सिपाही अशोक कुमार, राहुल गुर्जर, विपिन कुमार, रविन्द्र सिंह, पवन कुमार व अजय सिंह आदि का योगदान रहा।

Tags: Arrestedcrime newsup news
Previous Post

मस्जिद के लिए आवंटित जमीन के मालिकाना हक को लेकर दायर याचिका कोर्ट ने की खारिज

Next Post

सिंगर गजेन्द्र वर्मा की नई म्यूजिकल सीरीज, समरी, फैन्स को दीवाना कर रही है!

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

सिंगर गजेन्द्र वर्मा की नई म्यूजिकल सीरीज, समरी, फैन्स को दीवाना कर रही है!

यह भी पढ़ें

Supreme Court

बेल खारिज करने पर SC ने यूपी के जज को सुनाई सजा, ट्रेनिंग पर भेजा

03/05/2023

इस राज्य में Omicron के 8 नए मामले, BMC ने जारी की गाइडलाइन

18/12/2021

सपा,बसपा की सरकारें आतंकवाद और अपराध भी साथ लाती हैं : सीएम योगी

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version