Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयखेल

चेन्नई टेस्ट में बड़ी जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजों को : जो रुट

चेन्नई। भारत को पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को 227 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम बहुत अच्छा खेली और गेंदबाजों ने विदेशी जमीन पर 20 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले और मैन ऑफ द मैच बने रुट ने मैच के बाद कहा कि टॉस जीतना महत्पूर्ण था, लेकिन वहां से हमें अच्छा प्रदर्शन करना था। हम बहुत अच्छा खेले। गेंदबाजों ने विदेशी धरती पर 20 विकेट लेकर कमाल का प्रदर्शन किया है। हमें शुरुआत से ही पता था कि यह अच्छा विकेट साबित होने जा रहा है।

टेस्ट में हार का कोई बहाना नहीं, अगले मैचों में देंगे कड़ी टक्कर : विराट कोहली

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने विभिन्न चरणों में अपना योगदान दिया। हमें जीत के लिए ऐसा करना था। हम जानते था कि भारत हमें कड़ी टक्कर देगा। 400 तक का स्काेर बनाने का विचार था। मुझे पता था कि विकेट में बहुत बदलाव होने वाले हैं। भारत पर जीत हासिल करने की चाहत थी।

रुट ने कहा कि गेंदबाजी समूह के रूप में हम रन रेट के बारे में चिंता नहीं करना चाहते थे। यहां खड़े होकर पहला मैच जीतना बहुत सुखदायी है। वह (एंडरसन) 38 वर्ष की उम्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वह टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं। उनके कौशल का स्तर बहुत अच्छा है।

Related Articles

Back to top button