• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब माफिया ने किया पुलिस पर हमला, खून से लथपथ मिले दारोगा, सिपाही की हत्या

Writer D by Writer D
09/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
Alcohol mafia attacked the police

पुलिस टीम पर किया शराब माफिया ने हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में कानपुर के बिकरु गांव जैसा कांड होने से बच गया। जहां पुलिस अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने गई थी, लेकिन वहां पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यही नहीं शराब माफियाओं ने पहले सब इंस्पेक्टर और सिपाही को बंधक बना लिया और फिर उन दोनों को गायब कर दिया। बाद वे दोनों लहूलुहान हालत में एक खेत से बरामद हुए।

मामला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र का है। जहां गांव नगला धीमर में बड़े स्तर पर अवैध शराब का कारोबार चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। उसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मंगलवार को गांव में छापा मारने पहुंची थी। लेकिन शराब माफियाओं को इस बात की खबर पहले ही लग चुकी थी। नतीजा ये हुआ कि बदमाशों ने पुलिस को घेर लिया और सब इंस्पेक्टर अशोक और सिपाही देवेंद्र को बंधक बना लिया।

कंस मामा ने की विवाहिता भांजी की हत्या, प्रेम विवाह करने से था क्षुब्ध

इससे पहले कि बाकी पुलिस वाले कुछ समझ पाते, बदमाशों ने दरोगा अशोक और सिपाही देवेंद्र को वहां से गायब कर दिया। बाद में सब इंस्पेक्टर अशोक लहूलुहान हालत में गांव के एक खेत में पड़े मिले। जबकि सिपाही का अभी तक कुछ अता पता नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इसी दौरान पुलिस को सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र के पास सिपाही देवेंद्र की लाश बरामद हुई। दरअसल, बदमाशों ने की सिपाही की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की गंभीरता को समझते हुए भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सब इंस्पेक्टर अशोक की हालत गंभीर बनी हुई।

व्यापारी अविनाश हत्याकांड का खुलासा, चार हत्यारोपी गिरफ्तार

गुनाहगारों पर लगेगा NSA : योगी

उधर, सीएम योगी ने कासगंज की घटना पर सख्त तेवर दिखाते हुए घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही गुनाहगारों पर NSA लगाने का फरमान भी सुनाया है।

 

Tags: crime newskasganj newsup news
Previous Post

कंस मामा ने की विवाहिता भांजी की हत्या, प्रेम विवाह करने से था क्षुब्ध

Next Post

करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह को डाटा बेचने वाली इनामी महिला समेत दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
MBBS student arrested

करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह को डाटा बेचने वाली इनामी महिला समेत दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Suspended

वाणिज्यकर विभाग के 14 अधिकारी निलंबित, लगे ये गंभीर आरोप

07/01/2022
Electricity Company

स्नातक व इंजीनियरिंग पास के लिए 119 पदों पर भर्तियां

10/11/2020
akshay tritiya

अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें काम, सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version