• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोविड-19 का टीकाकरण गाइडलाइन्स के अनुरूप हो संचालित : योगी

Writer D by Writer D
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 के टीकाकरण की कार्यवाही भारत सरकार की गाइडलाइन्स एवं क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि टीकाकरण अभियान की प्रत्येक कार्यवाही केन्द्र द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न की जाए। उन्होंने टीकाकरण के आगामी चरण के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक मे अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए किये गए प्रभावी उपायों के परिणामस्वरूप इस महामारी को प्रदेश में नियंत्रित करने में सफलता मिली। उन्होंने नियंत्रण की इस दर को बनाए रखते हुए आने वाले समय में भी कोविड-19 से बचाव तथा उपचार के बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह को डाटा बेचने वाली इनामी महिला समेत दो गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट के बावजूद अभी कोविड-19 समाप्त नहीं हुआ है। इसके दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी बरती जाए। कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। मेडिकल टेस्टिंग, सर्विलांस सिस्टम तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को सक्रियता से संचालित किया जाए। उन्होंने कोविड चिकित्सालयों में उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके दृष्टिगत नवीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की कार्यवाही प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज विहीन 16 जिलो में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

व्यापारी अविनाश हत्याकांड का खुलासा, चार हत्यारोपी गिरफ्तार

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogicorona vaccination in upup news
Previous Post

योगी बोले- हर घर नल योजना सरकार की प्राथमिकता, समय अवधि में करें पूरा

Next Post

जैविक खेती में अपार सम्भावनाएं, किसानों की आय दोगुनी में मिलेगी मदद : याेगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

जैविक खेती में अपार सम्भावनाएं, किसानों की आय दोगुनी में मिलेगी मदद : याेगी

यह भी पढ़ें

kejriwal review meeting

केजरीवाल नही मनाएंगे जन्मदिन, गांव में ऑक्सी मीटर देने की अपील

16/08/2020
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने लॉकडाउन में घर के अंदर ही घटा लिया बजन

24/04/2021
Radha Mohan Singh

भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित के लिए काम कर रही : राधा मोहन

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version