• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

Desk by Desk
10/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी है। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात आतंकवादियों के एक समूह को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सीमा के इस तरफ उरी सेक्टर के कमलकोट में घुसपैठ की कोशिश करते देखा।

इसके बाद जब घुसपैठियों को चुनौती दी गई और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। दोनों देशों के सैनिकों के बीच मध्यरात्रि से रात दो बजे तक गोलीबारी जारी रही जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

देश का पूरा कारोबार चार- पांच उद्योगपतियों के बीच सिमटा : कपिल सिब्बल

अतिरिक्त सुरक्षा बलों को आसपास के शिविरों से घटनास्थल पर भेजा गया है। पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद के लिए दोनों देशों के बीच 2003 में हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।

पीओके में नियंत्रण रेखा के पास सैकड़ों आतंकवादी कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं हालांकि, एलओसी की सुरक्षा में तैनात जवान इस तरह के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं।

Tags: Attempt to infiltrate Uri failedsecurity forcessecurity forces killed a terroristUriUri failedआतंकवादीउरी में घुसपैठ की कोशिश नाकामएलओसीजम्मू-कश्मीरनियंत्रण रेखापाकिस्तानी सेना आतंकवादियोंपीओकेसुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर
Previous Post

चुनाव आयोग की टीम विधानसभा चुनाव तैयारियों का जायजा लेने पहुंची तमिलनाडु

Next Post

आत्म निर्भर भारत से होगा दुनिया का कल्याण : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

आत्म निर्भर भारत से होगा दुनिया का कल्याण : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

इमा कप जिला कराटे प्रतियोगिता में इतने प्रतिभागी लेंगे भाग

11/05/2022
Sajid and Viswanathan are ready for a game of chess in a virtual event

वर्चुअल इवेंट में शतरंज के खेल के लिए तैयार हैं साजिद और विश्वनाथन

09/06/2021
Road Connectivity

अलविदा 2022: यूपी में कनेक्टिविटी की सेहत पर रहा सरकार का फोकस

30/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version