लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पीडि़ता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
थाना प्रभारी वजीरगंज ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मेडिकल कालेज चौराहे पर पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। चौराहे के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम बेहसा हाईवे सरोजनीनगर निवासी नवीन सोनकर बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ कैसरबाग बस अड्डा खटिकाना निवासिनी 25 वर्षीय काजल ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए रविवार को मुकदमा दर्ज कराया था।
दारोगा ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी ने कराया मुक़दमा दर्ज
काजल नाराज होकर 2 माह पूर्व मायके लौट आई थी। रविवार को सुबह मुकदमा दर्ज कराने के बाद काजल अपने मायके लौट गई थी। रविवार की शाम काजल ने कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।