• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार किसानों की आवाज दबा कर उद्योगपतियों की आवाज बुलंद करा रही : प्रियंका

Writer D by Writer D
11/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
priyanka gandhi

priyanka gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो टूक कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे तक किसानों के आंदोलन को हमारा समर्थन जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं के काफिले के साथ शाम करीब पौने चार बजे शाकुम्बरी देवी से श्रीमती वाड्रा आज सहारनपुर जिले के कस्बा चिलकाना-सुल्तानपुर के जेजे इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित स्थल पर पहुंची। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताते हुए जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि खेती पर लागत बढ़ी है, डीजल और खाद्य एवं बीज और कीटनाशकों के दाम बढ़े हैं, लेकिन किसानों को उनकी उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान जब अपनी आवाज मुखर करते हैं तो सरकार लाठी-डंडों और गोली की भाषा में जवाब देती है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूूती के साथ खड़ी है और हर जुल्म और ज्यादती के समय उनका भरपूर साथ देगी।

यूपी : डीजीपी एचसी अवस्थी ने तीन पीपीएस अफसरों का किया तबादला

प्रियंका गांधी ने किसान पंचायत में प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने खरबपति मित्रों के लाभ के लिए कृषि कानून बनाए हैं। मोदी सरकार ने संसद के चालू सत्र में किसान आंदोलनों का जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की आवाज दबा कर उद्योगपतियों की आवाज बुलंद करा रही है।

उन्होंने किसानों,मजदूरों और गरीबों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग यदि जागरूक नहीं होंगे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करेंगे तो फिर इस सरकार में उनका कुछ भी भला होने वाला नहीं है।

किसान पंचायत में श्रीमती वाड्रा को सिखों की ओर से सरोपा भेंट किया गया। सहारनपुर आगमन पर कांग्रेस महासचिव का कई जगह स्वागत किया गया।

किसान पंचायत को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा पंचायत के आयोजक इमरान मसूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सिंदे,आचार्य प्रमोद कृष्ण,पूर्व सांसद पीएल पूनिया, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी मोना मिश्रा,उत्तराखंड भगवानपुर की विधायक ममता राकेश, बेहट के विधायक नरेश सैनी,सहारनपुर सदर के विधायक मसूद अख्तर, रामपुर की पूर्व सांसद नूर बानो, सहारनपुर के पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर आदि अनेक प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे।

Tags: priyanka gandhiup news
Previous Post

स्वतंत्रदेव का कांग्रेस पर तंज, कहा- कांग्रेसियों ने नहीं किया सरदार पटेल सम्मान

Next Post

रिकॉर्ड तोड़ रहे है पेट्रोल के दाम, मुंबई में रेट 94 रुपए प्रति लीटर के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
petrol-diesel price

रिकॉर्ड तोड़ रहे है पेट्रोल के दाम, मुंबई में रेट 94 रुपए प्रति लीटर के पार

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे जापान, टोक्यो के असाकुसा मंदिर में की पूजा

22/08/2025
Danish Chikna arrested from Goa.

दाऊद का करीबी ‘चिकना’ गोवा से गिरफ्तार, मुंबई में चलाता था ड्रग फैक्ट्री

29/10/2025
two kids died in noida

गैस का सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में दो बच्चों की मौत

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version