• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में एक साथ होंगे विधानसभा चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त

Desk by Desk
12/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, तमिलनाडु, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चुनाव आयोग Chief Election Commissioner

चुनाव आयोग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुड्डुचेरी। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में आने वाले महीनों के दौरान एक साथ विधानसभा चुनाव आयोजित कराने की शुक्रवार को घोषणा की।

अरोड़ा ने अपने नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम के पुड्डुचेरी दो दिन के दौरे के समापन के दौरान यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, फलदायी, प्रलोभन मुक्त और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के साथ सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुड्डुचेरी की वर्तमान सरकार का कार्यकाल आठ जून को समाप्त हो रहा है और इसलिए तमिलनाडु, केरल समेत अन्य राज्यों में चुनावों के दौरान ही पुड्डुचेरी में भी चुनाव आयोजित किये जायेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रादेशिक विधानसभा के मनोनीत सदस्यों के मतदान अधिकार के संबंध में किये गए सवाल को लेकर कहा कि इस मामले पर चुनाव आयोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार काम करेगा और इस मामले से आयोग का कोई लेना देना नहीं है।

CBSE ने जारी की 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की घोषण, यहां देखें पूरा शेड्यूल

अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की वृद्ध लोगों के लिए बैलट पेपर के जरिये मतदान करने और अनिवासी भारतीयों के ऑनलाइन मतदान करने की मांग को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार के चुनावों में मतदान केंद्रों की संख्या को 952 से बढाकर 1564 कर दिया गया है।

पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा नहीं देने की मांग पर मतदान के बहिष्कार के मुद्दे पर श्री अरोड़ा ने कहा कि पार्टियों के एक या दो व्यक्तियों ने गुरुवार को उनके साथ चर्चा के दौरान इसका उल्लेख किया लेकिन सभी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदान का बहिष्कार करना चाहता है तो वह भी उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है।

उन्होंने इस दौरान व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी नाम की एक किताब को भी जारी किया तथा उन्होंने चुनावों में वीवीपीएटी वोटिंग मशीनों की तैनाती की सत्यता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर मतदाताओं के बीच जागरूकता लाने के लिए एक वाहन को भी हरी झंडी दिखाई।

इससे पहले पुड्डुचेरी के दौरे के दौरान ईसीआई टीम ने राजनीतिक दलों, जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पुलिस नोडल अधिकारियों तथा चुनाव संबंधी नियामक एजेंसियों, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ चुनावों के संबंध में बैठकें भी की। सीईसी टीम में चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, महासचिव उमेश सिन्हा, उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार और अन्य टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।

Tags: (ईसीआई)Assembly ElectionsCEC Sunil Arorapuducherrytamil naduऑनलाइन मतदानतमिलनाडुपुड्डुचेरीमुख्‍य चुनाव आयुक्तविधानसभा चुनावसीईसी सुनील अरोड़ा
Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव से गांव और शहर के बीच बनेगा संतुलन

Next Post

राजीव कपूर की प्रेयर मीट में शामिल हुए रणबीर-आलिया, सैफ अली खान समेत ये सितारें

Desk

Desk

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post
rajeev kapoor

राजीव कपूर की प्रेयर मीट में शामिल हुए रणबीर-आलिया, सैफ अली खान समेत ये सितारें

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा सरकार आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कर रही काम: नायब सिंह

28/10/2024
Gold

चांदी की चमक में आई तेज़ी , सोना हुआ सस्ता

29/08/2021
dead bodies floating

लाशों पर राजनीति

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version