Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमगोंडा

जहरीली शराब माफिया व गैंगेस्टर के आरोपी की दस लाख की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के छिटनापुर गांव में पुलिस नें जहरीली शराब माफिया व गैंगेस्टर के आरोपी की करीब दस लाख की सम्पत्ति आज कुर्क कर ली ।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय नें शुक्रवार को बताया कि कटरा बाजार थानाक्षेत्र के छिटनापुर गांव के रहने वाले गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित अपराधी लक्ष्मण सिंह की करीब तीन लाख कीमत की भूमि व सात लाख अनुमानित कीमत का पक्का मकान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के आदेश पर कर्नलगंज तहसील के उपजिलाधिकारी के समक्ष जब्त कर लिया गया।

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर, कोई हताहत नहीं

उन्होंने बताया कि जिले मे अन्य अपराधियो पर शिकंजा कसने के लिये निरोधात्मक व अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button