• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखाड़े में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 महिला पहलवानों समेत पांच की मौत

Writer D by Writer D
13/02/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
firing at wrestling centre

firing at wrestling centre

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतक के जाट कॉलेज में एक अखाड़े में कोच व पहलवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दो महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कोच और उसकी पहलवान पत्नी भी शामिल है। इसके अलावा गोली लगने से कोच का बच्चा व एक अन्य पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। घायलों को निजी अस्पताल व पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मनोज कोच, उसकी पत्नी साक्षी, सतीश कोच, प्रदीप मलिक कोच, मनोज पहलवान, पूजा पहलवान है। वहीं, घायलों में मनोज का बेटा सरताज (उम्र 3 साल) और अमरजीत है।

Haryana: Five people were killed and two others received injuries in a firing at a wrestling centre in Rohtak on Friday evening, according to the police. pic.twitter.com/E1121h4nZC

— ANI (@ANI) February 12, 2021

प्रदीप ,पूजा,साक्षी की मौके पर मौत हो गई जबकि मनोज की पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सतीश ने एक निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। सरताज की पीजीआई रोहतक में गंभीर स्थिति बनी हुई है जबकि अमरजीत की हालत स्थिर है।

संदिग्ध आतंकी जहूर गिरफ्तार, भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को उतारा था मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, जाट कॉलेज के अखाड़े में विवाद को लेकर शुक्रवार रात करीब 7 बजे  सुखविंदर नाम के आरोपी ने आखाड़े के कोच व वहां रह रही महिला पहलवानों पर ताबडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक तीन साल का बच्चा व एक अन्य पहलवान भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि गांव बरौदा निवासी कोच सुखवेंद्र व जाट कॉलेज के समीप अखाड़े संचालक मनोज के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात तक पुलिस मौके पर ही जांच पड़ताल में जुटी थी और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

Tags: crime newsHariyana newsNational news
Previous Post

संदिग्ध आतंकी जहूर गिरफ्तार, भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को उतारा था मौत के घाट

Next Post

पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कुछ देर बाद पिता ने भी जहर खाकर दे दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
Arrested for abetment to suicide

पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कुछ देर बाद पिता ने भी जहर खाकर दे दी जान

यह भी पढ़ें

guru randhawa

गुरु रंधावा को मशहूर रैपर बोहेमिया की वजह से मिली सफलता की सीढ़ी

29/08/2020
CM Dhami

जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है: धामी

07/08/2024
Tamatar Kadhi

कभी भी ट्राई करें टमाटर की कढ़ी, ये है बनाने का तरीका

13/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version