• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद सदन की मर्यादाओं के अनुरूप आचरण करें : ओम बिरला

Desk by Desk
13/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ओम बिरला Om Birla

ओम बिरला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को संसद के बजट सत्र में सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन में सहयोग के लिए सभी सदस्यों व दलों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही अपेक्षा की है कि सदन में तीखे वाद-विवाद के बावजूद आचरण की मर्यादाओं को ध्यान रखा जाएगा।

श्री बिरला ने बजट सत्र के प्रथम चरण केे अंतिम दिन शनिवार को संसद भवन में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से मुलाकात की। कहा कि सदन में चर्चा और संवाद से गरिमा बढ़ती है और मर्यादा बनती है। सदस्यों से अपेक्षा है कि वे सदन की विश्व भर में प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए सदन की मर्यादाओं के हिसाब से आचरण करेंगे। संसद में कभी कभी वाद-विवाद तीखा हो जाता है लेकिन इसे संवाद से दूर किया जाता है। हमारी कोशिश है कि सदन में उच्चकोटि का संवाद एवं विचार विमर्श हो।

अध्यक्ष से पूछा गया था कि इस छोटे से सत्र में विशेषाधिकार हनन के चार नोटिस मिले हैं जिनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के खिलाफ नोटिस शामिल हैं, ऐसे में सदन की मर्यादा को बनाये रखने के लिए बतौर अध्यक्ष वह क्या कदम उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि विशेषाधिकार हनन के नोटिस संसदीय मर्यादाओं में आतंरिक मामला है। सदन नियम प्रक्रिया से चलता है। उसी के अनुरूप चलेगा।

श्री बिरला ने इससे पहले कहा कि संसद के बजट सत्र में पहले सप्ताह में गतिरोध को उन्होंने सभी दलों के नेताओं से बातचीत करके दूर किया। इसके बाद देर रात तक सदन चला कर गतिरोध की भरपायी की और विधायी कामकाज पूरा किया। इसके लिए वह सदस्यों, पार्टियों के नेताओं और नेता सदन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।

हमेशा की तरह मुझे फिर एक बार नजरबंद कर किया गया : महबूबा मुफ्ती

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कुछ 16 घंटे 39 मिनट चर्चा हुई जिसमें 130 सदस्यों ने भाग लिया। बजट पर चर्चा का समय 10 घंटे निर्धारित था लेकिन 14 घंटे 40 मिनट चर्चा हुई जिसमें 117 सदस्यों ने विचार रखे। दोनों चर्चाओं में महिलाओं की भागीदारी अच्छी रही। महिला सदस्यों ने देररात तक बैठकर चर्चाओं में भाग लिया। शून्यकाल में भी उनकी भागीदारी अच्छी रही।

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के मद्देनजर सदन के कामकाज के समय में बदलाव की योजना के बारे में एक सवाल के जवाब में श्री बिरला ने कहा कि आठ मार्च को बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू होने के पहले संसद के दोनों सदनों के सचिवालय, संसदीय कार्य मंत्रालय आपस में विचार विमर्श करके फैसला करेंगे।

कोविड का टीका सांसदों, संसद के कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों एवं पत्रकारों को लगाये जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह तय करना सरकार का काम है। सरकार जो भी तय करेगी, वैसा किया जाएगा।

Tags: Four notices of breach of privilege receivedLok Sabha Speaker Om BirlaOm Birlaओम बिरलाकोरोना संक्रमणबजट सत्रराष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्तावलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाविशेषाधिकार हनन के चार नोटिस मिलेसदन की कार्यवाही
Previous Post

प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्पित : सीएम योगी

Next Post

कोरोना पर अंतिम प्रहार के लिये वैक्सीनेशन पूरी सक्रियता से संचालित करें : योगी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

कोरोना पर अंतिम प्रहार के लिये वैक्सीनेशन पूरी सक्रियता से संचालित करें : योगी

यह भी पढ़ें

rebel MLAs

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच 15 बागी विधायकों को मिलेगी Y+ सुरक्षा

26/06/2022
श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात प्रभावित Traffic affected at Srinagar International Airport

खराब दृश्यता और बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात प्रभावित

23/01/2021
cm dhami

प्रसून जोशी ने सीएम धामी से की भेंट, सांस्कृतिक विरासत के संजोने पर चर्चा

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version