• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजद में छिड़ा संग्राम : तेज प्रताप यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भड़के

Desk by Desk
13/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार राजद में अब संग्राम छिड़ गया है। इसकी वजह भी कोई और नहीं बल्कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव बने है। शनिवार को उन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई है। हालांकि जगदानंद इस पर शांति धारण किए रहे।

तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित राजद कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान सिंह अपने कमरे में मौजूद थे। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि ये पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। इनकी वजह से ही लालू यादव बीमार हुए हैं। गुस्से से तमतमाए तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को खूब सुनाई।

‘वैलेंटाइन डे’ पर पार्कों में अश्लीलता नहीं करेंगे बर्दाश्त : अखिल भारत हिंदू महासभा

उन्होंने कहा कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। जो भी होता है, मुंह पर कहता हूं। मैं पार्टी कार्यालय पहुंचा तो मेरा स्वागत तो छोड़िए जगदानंद सिंह ने मेरे से मुलाकात भी नहीं की। जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे मेरा स्वागत करते थे। पार्टी के नेताओं और विधायकों से जगदानंद मुलाकात नहीं करते। पार्टी के विधायकों को भी समय लेकर उनसे मिलना पड़ता है। उन्होंने पिता लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके द्वारा शुरू किए गए ‘आजादी पत्र’ अभियान में अरुचि को लेकर भी जगदानंद सिंह के प्रति नाराजगी जताई।

जगदानंद बोले-घर का मामला

तेज प्रताप द्वारा खरी-खोटी सुनाने पर जगदानंद सिंह ने कहा कि यह घर का मामला है। इसे सुलझा लेंगे।

लालू  की रिहाई के लिए चला रहे हैं अनोखा अभियान

बता दें कि राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने बीमार पिता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग करते हुए अनोखी शैली में एक अभियान भी चला रहे हैं। पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने गुरुवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना के बड़े डाकघर की ओर मार्च निकाला है।

इन सभी लोगों के पास बड़ी तादाद में पोस्टकार्ड थे, जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम थे। इन सभी पोस्टकार्डों पर जेल में बंद राजद प्रमुख लालू यादव की रिहाई की मांग की गई है। तेज प्रताप ने कहा कि हम समाजवादी आंदोलन के हित में यहां लाखों आजादी पत्र लेकर निकले हैं । यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है।  हमें आशा है कि राष्ट्रपति लोगों की आवाज सुनेंगे।

अभियान के बारे में पूछे जाने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि निश्चित तौर पर यह तेज प्रताप यादव की निजी पहल है। हालांकि, पार्टी उनका समर्थन करती है, क्योंकि यह हमारे निर्विवाद नेता से जुड़ा मामला है।  लालू यादव चारा घोटाले से संबंधित कई मामलों में सजा काट रहे हैं। कई बीमारियों से ग्रस्त यादव का वर्तमान में दिल्ली के एम्स में उपचार किया जा रहा है।

Tags: biharBihar RJDjagdanand singhlalu prasad yadavLatest Patna News in HindipatnaPatna Hindi SamachaPatna News in HindiTEJ PRATAP YADAVजगदानंद सिंहतेज प्रतापतेज प्रताप यादवपटनाबिहारबिहार राजद प्रदेश अध्यक्षराजदराजद में बवाललालू यादव
Previous Post

मदरसा शिक्षा परिषद की ऑनलाइन परीक्षा जमा करने की अंतिम तारीख को 18 तक बढ़ी

Next Post

राजस्थान : राहुल गांधी, बोले-कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राजस्थान : राहुल गांधी, बोले-कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated 'Rangotsav 2025' in Barsana

काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी – योगी आदित्यनाथ

07/03/2025
corona in america

अमेरिका में कोरोना से 3.16 लाख कालकवलित, संक्रमितों की संख्या 1.76 करोड़ के पार

20/12/2020
CM Yogi

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version