• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

Writer D by Writer D
01/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत समूचे प्रदेश के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच वे निरंतर जनसंवाद करते हैं। मुख्यमंत्री जुलाई के पहले दिन सहारनपुर पहुंचे और यहां स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। यही नहीं, सीएम ने यहां 613 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री पांच महीने में सहारनपुर पांचवीं बार पहुंचे और हर बार उन्होंने जनता से जुड़े संवेदनशील मुद्दों की समीक्षा की। समस्याओं का निराकरण किया और विकास की गंगा बहाने में योगदान दिया।

पांच महीने में पांच दौरे कर सीएम ने बताई सहारनपुर की अहमियत

पिछली सरकारों की उपेक्षा झेल रहे सहारनपुर को योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रगति पथ पर दौड़ाया। पिछली सरकार के मुखिया ने पांच वर्ष में सहारनपुर का एकाध बार ही दौरा किया, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच महीने में पांच बार सहारनपुर पहुंचकर यहां की अहमियत बताई। सीएम योगी ने मार्च, अप्रैल, मई, जून व जुलाई में सहारनपुर पहुंचकर यहां अनेक विकास कार्यों को गति दी। गति को प्रगति का आधार मानने वाले सीएम योगी ने सहारनपुर समेत सभी 75 जनपदों में समान रूप से विकास की गंगा बहाई और निरंतर दौरे भी किए।

सहारनपुर को मिली स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात, पहली बार किसी कॉलेज में शुरू हुआ भारोत्तोलन

सहारनपुर में खिलाड़ियों को भी बड़ी सौगात मिली। योगी सरकार ने दो नए स्पोर्ट्स कॉलेजों को शुरू करने का फैसला लिया है। इनमें से एक सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज भी है। इसका शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संचालन शुरू हो गया। 2011 से लंबित सहारनपुर स्पोट्र्स कॉलेज के निर्माण को योगी सरकार ने पूरा कराया। यहां खिलाड़ियों के लिए 80 सीट आरक्षित है। इस कॉलेज में एथलेटिक्स रनर (बालक) के लिए 8, एथलेटिक्स जंपर (बालक) के लिए 6, एथलेटिक्स थ्रोवर (बालक) 6, हॉकी खिलाड़ी (बालक) 21, हॉकी गोलकीपर (बालक) के लिए 4, जूडो (बालक) 10, बॉक्सिंग (बालक) 15 और भारोत्तोलन (बालक वर्ग) के लिए 10 सीटें तय की गई हैं। भारोत्तोलन अभी तक किसी भी स्पोर्ट्स कॉलेज में नहीं था। यह सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज से पहली बार शुरू हो रहा है।

मार्च से जुलाई तक मुख्यमंत्री (CM Yogi) का सहारनपुर दौरा

14 मार्चः शाकुम्भरी माता मंदिर व बाबा भूरादेव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, परिक्षेत्र में चल रही पर्यटन परियोजनाओं का भी किया निरीक्षण

14 अप्रैलः दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुभारंभ अवसर पर सहारनपुर पहुंचे सीएम

7 मईः मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में 2131 करोड़ रुपये की 325 परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। साथ ही 1600 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया।

1 जूनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक भी की।

1 जुलाईः स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ व 613 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

Tags: cm yogiYogi Adityanath
Previous Post

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

Next Post

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

यह भी पढ़ें

Mukhtar Abbas

आम चुनाव रणछोड़ बहादुरों का रिकॉर्ड बनेगा: नकवी

28/03/2024
Elephants

 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

21/12/2020
CM Yogi

2017 के पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था: सीएम योगी

14/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version