• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महात्मा गांधी की पोती बोलीं – किसानों की भलाई में है देश की और हम सब की भलाई

Desk by Desk
14/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
महात्मा गांधी की पोती Mahatma Gandhi's granddaughter

महात्मा गांधी की पोती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पोती तारा गांधी भट्टाचार्य केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है। शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसानों का उत्साहवर्धन किया है। राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की अध्यक्ष तारा (84) ने प्रदर्शनकारी किसानों से विरोध-प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने सरकार से कृषक समुदाय की सुध लेने का भी अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि इतना अनपढ़ व्यक्ति कभी नहीं आया होगा। गांधी जी के साथ मेरा 14 साल का अनुभव है। उन्होंने कहा कि मैं सच्चाई के साथ हूं और हमेशा इसके साथ खड़ी रहूंगी।

चेन्नई टेस्ट : भारत की पूरी टीम पहली पारी में 329 पर ऑल आउट

उनके साथ गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राही, ऑल इंडिया सर्व सेवा संघ के प्रबंध न्यासी अशोक सरन, गांधी स्मारक निधि के निदेशक संजय सिंह और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय के निदेशक ए अन्नामलाई भी थे।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीकेयू के बयान के मुताबिक तारा गांधी भट्टाचार्य ने कहा कि हम यहां किसी राजनीतिक कार्यक्रम के तहत नहीं आए हैं। हम आज यहां किसानों के लिए आए हैं , जिन्होंने हम सभी को हमारे पूरे जीवन में अन्न दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि हम आप सभी के चलते ही (जीवित) हैं। किसानों की भलाई में ही देश की और हम सब की भलाई है।

बता दें कि पिछले साल नवंबर से ही काफी संख्या में किसान दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। आंदोलनकारी किसान केंद्र के नए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला एक नया कानून लाने की मांग कर रहे हैं।

भट्टाचार्य ने अंग्रेजों के शासन से मुक्ति के लिए 1857 में हुए पहले स्वतंत्रा संग्राम को याद करते हुए कहा कि वह भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ से ही शुरू हुआ था। बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक महात्मा गांधी की पोती ने कहा कि वह प्रदर्शन स्थल पर किसानों के लिए प्रार्थना करने आई हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि जो कुछ हो, उसका फायदा किसानों को मिलना चाहिए। किसानों की कड़ी मेहनत से कोई भी व्यक्ति अनजान नहीं है।

 

 

 

Tags: farmers protestMahatma gandhiTara Gandhi Bhattacharyaएमएसपीनए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करनेन्यूनतम समर्थन मूल्य
Previous Post

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी : 7 किलो आरडीएक्स बरामद, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

Next Post

मोदी सरकार ने सेना का मनोबल कम किया : पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी

Desk

Desk

Related Posts

Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
Next Post
एके एंटनी former Defence Min AK Antony

मोदी सरकार ने सेना का मनोबल कम किया : पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

महागठबंधन के नेता कम से कम मानव श्रृंखला की अहमियत तो समझने लगे : नीतीश कुमार

30/01/2021
Bipasha Basu

बिपाशा बसु ने दिया था सलमान खान को हनीमून का न्यौता, फिर हुआ ऐसा की…

04/06/2024
Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, इस मामले में तीन जजों को किया बर्खास्त

22/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version