• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार ने सेना का मनोबल कम किया : पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी

Desk by Desk
14/02/2021
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
एके एंटनी former Defence Min AK Antony

एके एंटनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर कांग्रेस पार्टी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी  ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि देश पाकिस्तान और चीन दोनों मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इसके इतर मोदी सरकार ने सेना का मनोबल कम किया है।

For 1st time, India is facing two front war-like situation- one from Pak &now China becoming more belligerent by building infrastructure & military mobilisation across India-China border mainly from Eastern Ladakh, Arunachal& Sikkim: Congress leader & former Defence Min AK Antony pic.twitter.com/yO0qxcGldH

— ANI (@ANI) February 14, 2021

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि मुझे दुख है कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दे रही है। यह पहली बार है, जब भारत को एक साथ दो मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। एक भारत-पाकिस्तान सीमा पर और दूसरा चीन के साथ पूर्वी लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।

 थल सीमा ही नहीं जल सीमा पर भी चीन का खतरा बढ़ा

एंटनी ने कहा कि एक ओर पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवादियों को भेज रहा है। तो दूसरी चीन अरुणाचल से लेकर लद्दाख तक कई प्वाइंट्स पर अतिक्रमण कर रहा है। साथ ही जवानों की भारी तैनाती किए हुए है। हमारी सेना 24 घंटे वहां मुस्तैद है, लेकिन सरकार सेना का समर्थन नहीं कर रही है। सेना का मनोबल नहीं बढ़ा रही है जबकि इस वक्त सेना को इसकी जरूरत है। चीन की नौसेना भी हमारी सीमा में घुसपैठ कर रही है। इस सबके बावजूद केंद्र सरकार ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी बजट में मामूली बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि थल सीमा ही नहीं जल सीमा पर भी चीन का खतरा बढ़ा हुआ है, लेकिन सरकार बजट में बढ़ोतरी नहीं करके सेना का मनोबल गिरा रही है।

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी : 7 किलो आरडीएक्स बरामद, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को अपने चुनावी प्रचार में उपयोग करने वाली सरकार ने रक्षा बजट में नाम मात्र वृद्धि कर भारत के सैनिकों को आत्मनिर्भर होने को मजबूर किया। वर्तमान सरकार सेना को कमजोर बनाने में जुटी हुई। हमारे वीर जवानों का मनोबल तोड़ रही है।

एलएसी पर सेना को पीछे हटाने के लिए हुए समझौते पर भी सवाल उठाए

पूर्व रक्षा मंत्री ने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना को पीछे हटाने के लिए हुए समझौते पर भी सवाल उठाए है। पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि गलवान घाटी कभी भी विवादित नहीं था। वर्ष 1962 में भी नहीं। ये हमेशा भारत का हिस्सा था, लेकिन पहली बार वहां हमारी सेना को शहादत देनी पड़ी है। भारत सरकार चीन के सामने झुक गई, जिसके चलते हमारी सेना को पीछे हटना पड़ा है। देश की कमजोर सरकार सेना को कमजोर बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि डिसइंगेजमेंट के साथ अपने पेट्रोलिंग प्वाइंट को छोड़ना और बफ़र ज़ोन बनाने का समझौता घुटने टेकने जैसा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कैलाश रेंज छोड़ना भी चौंकाने वाला फैसला है। फिंगर चार से आठ तक विवादित रहा है, लेकिन भारत ने फिंगर 8 तक अपना दावा कभी नहीं छोड़ा। पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान देकर कहा कि हमारी सेना फिंगर 3 तक रहेगी, तब भारत का एक पोस्ट फिंगर 4 पर था।

Tags: a k antonyAk antonychina bordercongresscongress partycongress press conferencedefence budgetdefence ministergoogle news in hindi todayIndia News in HindiIndia-Pakistan BorderIndian congresslaclac news in hindiLatest India News UpdatesLoCModi governmentnarendra modinational securitypm modipm modi newspulwama attackPulwama attack anniversarypulwama attack in hindipulwama attack kab hua thapulwama attack shradhanjalipulwama barsipulwama soldiersrahul gandhiSonia GandhiTerroristअरुणाचलएके एंटनीएलएसीचीन सीमानरेंद्र मोदीपाकिस्तान सीमापूर्व रक्षा मंत्रीपूर्वी लद्दाखप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीरक्षा मंत्रीराजनाथ सिंहसिक्किम
Previous Post

महात्मा गांधी की पोती बोलीं – किसानों की भलाई में है देश की और हम सब की भलाई

Next Post

CCD के फाउंडर के बेटे से कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने रचायी शादी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
डीके शिवकुमार की बेटी ने रचायी शादी DK Shivakumar's daughter marries

CCD के फाउंडर के बेटे से कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने रचायी शादी

यह भी पढ़ें

ITI allahabad

IIIT में बीटेक आईटी के 5 छात्रों को 51-51 लाख रुपये का सैलरी पैकेज

28/11/2020
CM Dhami

धामी सरकार के तीन साल: मुख्यमंत्री ने देवभूमि के विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता

04/07/2024
poisonous well water

सूखे कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने पहुंचे पांच लोग, सभी की मौत

10/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version