• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा से पहले होगी 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं

Desk by Desk
14/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
सीबीएसई CBSE

सीबीएसई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मई व जून माह में प्रस्तावित है। हालांकि इससे पहले सीबीएसई के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण के रोकथाम संबंधी सभी उपायों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सीबीएसई के मुताबिक नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं एग्जाम बाइलॉज के मुताबिक ही करवाई जाएंगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों को कोविड-19 के कारण हुई पढ़ाई के नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्कूलों को कोरोना के कारण हुई पढ़ाई के नुकसान का आंकलन और उसके निराकरण का निर्देश दिया गया है।

अभिषेक बनर्जी ने खोला दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मोर्चा, कहा- अब तो वहां ICU में चले जायेंगे

सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों से कहा कि पहले विभिन्न स्कूल कोरोना के कारण पढ़ाई के नुकसान का आकलन करेंगे और उसकी भरपाई के तरीके ढूंढेंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत सीबीएसई के स्कूल में 9वी और 11वीं कक्षा के छात्रों का फाइनल एग्जाम लिया जाएगा। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों के प्रधानाचार्यो को एक पत्र लिखकर ये बातें कही हैं।

पत्र में कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान का पता लगाने में मदद मिलेगी, जिसको दूर करने के लिए स्कूलों द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में कदम उठाए जा सकते हैं। मौजूदा समय में स्कूल यह पता लगाएं कि छात्रों को पढ़ाई में किस प्रकार का नुकसान और कितना नुकसान हुआ है। अगले सत्र में विशेष कोर्स डिजाइन कर इसकी भरपाई की जा सकती है। इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेष तौर पर एक ब्रिज कोर्स तैयार किया जा सकता है।

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पिछले साल मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन किया गया था। तभी से लगभग 10 महीने तक अधिकांश स्कूल बंद रहे थे। इस दौरान छात्रों ने ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाई की है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित करने के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही स्कूलों से राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

Tags: 10th10वीं11th grade11वीं कक्षा12th grade12वीं कक्षाBoard ExaminationsCBSECBSE BoardCBSE Board ExamsexaminationsfixedHeldJuneMayninthआयोजितकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डजूनतयनौवींपरीक्षाएंबोर्ड परीक्षाएंमईसीबीएसईसीबीएसई बोर्ड परीक्षा
Previous Post

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की इंग्लैंड पर 249 रनों की बढ़त

Next Post

मुंबई का अगला महापौर उत्तर भारतीय तय करेंगे : कृपाशंकर सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
Next Post
कृपाशंकर सिंह Kripa Shankar Singh

मुंबई का अगला महापौर उत्तर भारतीय तय करेंगे : कृपाशंकर सिंह

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों की मांगी लिस्ट, अधिकारियों को दीये ये सख्त निर्देश

20/02/2023
ASP Akash Rao Giripunje

नक्सलियों के बिछाए जाल में फंसे अफसर , IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP

09/06/2025
central library

मेरठ : कृषि विवि में पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा पुस्तकालय तैयार, ये होगी खासियत

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version