• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश में बह गयी भाजपा की स्मार्ट सिटी: अखिलेश

Writer D by Writer D
12/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मूसलाधार बरसात के बीच राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में हुये जलभराव का हवाला देते हुये कटाक्ष किया कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर आए बजट में जमकर लूट और भ्रष्टाचार हुआ है। जिसका नतीजा सबके सामने है। राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में हुई बरसात से प्रदेश के कई शहरों के हालात खराब हैं। बारिश से भाजपा की स्मार्ट सिटी बह गई। लखनऊ के पुराने इलाके हों या नए। हर जगह भारी जल भराव की स्थिति है। कई कालोनियों में पानी भर गया। नाले सड़क के ऊपर बहते दिखाई दिए। लखनऊ में हजारों घरों और दुकानों में पानी घुस गया।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। वर्षो से नगर निगम पर काबिज भाजपा ने राजधानी लखनऊ की सीवर और सफाई व्यवस्था के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने जनता को सपने दिखाने और गुमराह करने के सिवा कुछ काम नहीं किया। लखनऊ के पुराने इलाकों के साथ-साथ आलमबाग, इन्दिरानगर, गोमतीनगर, गोमती नगर विस्तार के कई क्षेत्रों में और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जल भराव से भयावाह स्थिति है सड़के धंस गई है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश की जनता जानना चाहती हैं कि भाजपा और उसकी ट्रिपल इंजन सरकार ने लखनऊ समेत अन्य नगरों के लिए क्या किया। स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड़ रूपए के बजट का क्या हुआ।

उन्होने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलानें के अलावा कोई काम नहीं करती है। भाजपा सरकार ने सात सालों में प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा ने समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यो को भी रोक दिया है। जिसके कारण राजधानी सहित अन्य शहरों के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। आज बारिश से लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, झांसी, बहराइच, संभल समेत अन्य जिलों की जो स्थिति है उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

चंबल के कुख्यात डाकू अरविंद गुर्जर का मौसेरा भाई नरेश गुर्जर गिरफ्तार

Next Post

पांच लुटेरे गिरफ्तार, तीन लाख कैश बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
Three thugs were arrested and sent to jail

पांच लुटेरे गिरफ्तार, तीन लाख कैश बरामद

यह भी पढ़ें

Sana shared photos from show with her teammates from Cape Town

सना ने केपटाउन से शो के साथियों के साथ साझा की तस्वीरें

15/05/2021
cm dhami

अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता, सीएम धामी का ऐलान

28/09/2022
Karwa Chauth

इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत, करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version